इस लोकप्रिय एक्टर ने गुस्से में छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', नहीं मिली मुंह मांगी लाखों की फीस!

By Filmibeat Desk
Kapil Sharma, Siddharth Sagar

The Kapil Sharma Show:द कपिल शर्मा शो से विवादों का नाता हमेशा ही जुड़ा रहता है। कपिल शर्मा का शो टीआरपी पर छाता जरूर है। लेकिन हर दफा वह किसी ना किसी मामले को लेकर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जाता है। द कपिल शर्मा शो से सबसे पहले सुनील ग्रोवर और अली असगर ने खुद को अलग किया। वहीं हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने भी खुद को कपिल शो से दूर कर लिया।

ऐसे मीडिया में यह खबर आ रही है कि कॅामेडियन सिद्धार्थ सागर ने भी इस शो से अलविदा कर दिया है। जिसकी चौंकाने वाली वजह सामने आयी है। द कपिल शर्मा शो की सबसे मजबूत कड़ी बाकी के कलाकार हैं। कीकू शारदा के साथ कृष्णा अभिषेक इस शो की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे हैं। माना जा रहा है कि फीस के विवाद के कारण कृष्णा ने कपिल शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।

ठीक यही वजह सिद्धार्थ सागर के मामले में भी सही होती हुई दिखाई पड़ रही है। सिद्धार्थ सागर और कपिल शो के मेकर्स के बीच पैसे को लेकर बवाल हुआ है। सिद्धार्थ चाहते हैं कि उनकी फीस बढ़ाई जाए। मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में सिद्धार्थ सागर ने अंत में आकर शो से खुद को हटाने का निर्णय ले लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ सागर काफी समय से दिल्ली अपने घर पर रहते थे।

कपिल शो मिलने के कारण उन्हें दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना पड़ा था। फिर से सिद्धार्थ गाड़ी पकड़कर दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। सिद्धार्थ ने फिलहाल इस पूरे मसले पर कमेंट करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने कपिल शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद घरचोरदास के साथ फनवीर सिंह जैसे मजेदार किरदार निभाए हैं। इससे पहले भारती सिंह, चंदन प्रभाकर और उपासना सिंह ने भी कपिल शर्मा शो से खुद का नाम हमेशा के लिए हटा लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X