काजोल के कजिन से 'कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती की शादी, खुद किया खुलासा?
कपिल शर्मा शो की भूरी यानी कि सुमोना चक्रवर्ती बहुत जल्द शादी कर रही हैं। मिली जानकारी अनुसार सुमोना चक्रवर्ती का रिश्ता काजोल के परिवार से जुड़ने जा रहा है। ताजा रिपोर्ट अनुसार सुमोना चक्रवर्ती बॅालीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के कजिन भाई सम्राट मुखर्जी को काफी समय से डेट कर रही हैं।
Recommended Video
दोनों बहुत जल्द शादी भी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सुमोना चक्रवर्ती ने शादी की खबर को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उनकी शादी की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए सुमोना चक्रवर्ती ने कहा है कि यह सोशल मीडिया की फैली हुई 10 साल पुरानी कहानी है।

सच बताऊं तो इस बारे में मैं कोई बात नहीं करना चाहती हूं। सुमोना ने आगे कहा कि बात अगर शादी की है तो और कोई जानकारी होगी तो वो आपको पता चल जाएगा। मैं खुद इस बात की घोषणा करूंगी। सम्राट के साथ शादी के लिए खुद का नाम जुड़ने पर सुमोना ने कहा कि वह केवल मेरे एक अच्छे दोस्त हैं।
मेरे स्वभाव में है कि मैं अपने दोस्तों और परिवार के संबंध में मीडिया से बात नहीं करती हूं। आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती कई बार यह बता चुकी हैं कि सम्राट केवल उनके दोस्त हैं। उनकी केवल दुर्गा पूजा पर मुलाकात होती रहती हैं। आपको बता दें कि असल जिंदगी में सुमोना काफी स्टाइलिश हैं और आए दिन अपनी कोई ना कोई बोल्ड ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं।
सुमोना को टीवी की दुनिया में पहचान द कपिल शर्मा शो से मिली है। इससे पहले वह बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 1 में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड नाम से फेम पा चुकी हैं। सुमोना हर एपिसोड के लिए 40 से 60 हजार की फीस चार्ज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












