क्या बंद होने वाला है Kapil Sharma का शो? दो बड़े स्टार्स आपस में भिड़े, सेट से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने!

Krushna Abhishek

Krushna Abhishek Kiku Sharda Fight: कपिल शर्मा शो की टीम में हंसी-मजाक और मस्ती हमेशा देखने को मिलती है। नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कॉमेडी का सबसे बड़ा सहारा हैं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा। दोनों ने सालों तक साथ काम किया है और दर्शकों को खूब हंसाया है। लेकिन इस बार दोनों किसी मजाक के कारण नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं।

वीडियो में दिखा तकरार का सीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किकू कहते हैं - "टाइमपास कर रहा हूं?" इस पर कृष्णा अचानक नाराज हो जाते हैं और कहते हैं- "तो फिर ठीक है आप कर लो। कोई दिक्कत नहीं है, मैं यहां से चला जाता हूं।"

इसके बाद कीकू जवाब देते हैं - "बात ये है कि मुझे बुलाया गया है तो पहले मैं अपना काम खत्म कर लूं।"
कृष्णा शांत रहने की कोशिश करते हुए कहते हैं - "मैं आपको प्यार और इज्जत करता हूं, मैं अपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।" वीडियो के आखिर में कीकू कहते हैं - "ये आवाज ऊंची करने का मामला नहीं है, आप इसे गलत तरीके से ले रहे हो।"

क्रू ने किया माहौल शांत

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेट पर मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। माहौल ऐसा लग रहा था जैसे बहस काफी बढ़ गई हो और स्थिति को संभालना जरूरी हो गया हो।

दर्शकों के बीच असली या नकली पर बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की राय बंट गई है। एक यूज़र ने लिखा, "दोनों इतने सालों से अच्छे दोस्त हैं और साथ में शो करते आ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि ये झगड़ा सच है, शायद कोई प्रैंक या स्क्रिप्ट का हिस्सा होगा।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "इतने सारे लोग फेक नहीं हो सकते, ये बहस असली लग रही है।" किसी और ने लिखा, "अगर यह नकली है तो ठीक है, लेकिन अगर सच है तो वाकई दुख की बात है।"

दोनों ने अब तक चुप्पी साधी

अब तक इस वायरल वीडियो को लेकर न तो कृष्णा अभिषेक और न ही कीकू शारदा ने कोई बयान दिया है। इसी वजह से दर्शक और फैंस कंफ्यूज हैं कि यह वीडियो असली झगड़े का हिस्सा है या फिर किसी प्रैंक का।

दोस्ती या तकरार - क्या है सच?

फैंस को पता है कि कृष्णा और किकू की जोड़ी ने हमेशा मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाया है। दोनों की केमिस्ट्री ही शो की जान मानी जाती है। ऐसे में अगर यह झगड़ा सच है तो यह दर्शकों के लिए चौंकाने वाली बात होगी। लेकिन अगर यह सिर्फ मजाक या किसी शो की एक्टिंग का हिस्सा है, तो इसे लेकर फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: krushna abhishek kiku sharda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X