The Great Indian Kapil Show की रिलीज डेट आई सामने, इस बार क्या होने वाला है खास, यहां जानिए

The Great Indian Kapil Show Season 3: अगर आप भी कॉमेडी शोज के फैन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है और वो भी एक नए सरप्राइज के साथ।
कब और कहां देख सकते हैं?
शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर भी शेयर किया है और लिखा- "एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज! हर 'फनीवॉर' बढ़ेगा हमारा परिवार, जब लौटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह।"
कौन-कौन होंगे इस बार शो में?
इस बार शो में नजर आएंगे कई जाने-माने चेहरे, जैसे- कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा आदि।
शो का डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं और इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं खुद कपिल शर्मा, गुरजोत सिंह और अक्षित लाहौरिया। इस शो को बींगयू स्टूडियोज और K9 फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इस बार क्या है खास?
इस बार शो में पहले से भी ज्यादा धमाल होने वाला है। सेट को पूरी तरह नया लुक दिया गया है, प्रोडक्शन क्वालिटी को बेहतर किया गया है और कंटेंट को और ज्यादा मजेदार और फैमिली फ्रेंडली बनाया गया है। इस शो में हर हफ्ते नए-नए मेहमान दिखाई देंगे- बॉलीवुड के सितारे, खेल जगत की हस्तियां, यूट्यूब और सोशल मीडिया के सुपरस्टार और भी बहुत कुछ!


Click it and Unblock the Notifications