केबीसी 5 के पहले शो में छाये रहे अभिनेता शम्मी कपूर

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सोनी चैनल पर देश के मशहूर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति का शानदार आगाज हुआ । देशभक्ति के गाने से केबीसी की शुरूआत हुई। इस सुरमयी संध्या का आगाज शंकर महादेवन और उनकी टीम ने किया। मुंबई फिल्मसिटी के केबीसी स्टूडियो में भारी संख्या में केबीसी के दर्शक मौजूद थे।

केबीसी में चार चांद तब लग गये जब सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अपनी सुरमयी प्रस्तुति दी। इस बार के केबीसी में काफी परिवर्तन किये गये है। अह घर बैठे दर्शक भी जैकपॉट के जरिये पैसे जीत सकता है। केबीसी में इस बार भी उन लोगों को वरियता दी जायेगी जो देश के दूरदराज इलाके में रहते हैं। प्रतियोगियों की हौसला अफजाई के लिए सोनाक्षी सिन्हा, बोमन ईरानी और सुमित अवस्थी भी मौजूद थे।

लेकिन फिर भी केबीसी के पहले एपीसोड में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ही छाये रहे्। अमिताभ के उस बात को सुनकर पूरा शो भावुक हो उठा जिस समय अमिताभ ने ये कहा कि आज उनके बीच उनके अग्रज और उनके परिवार के सदस्य शम्मी कपूर जी नहीं हैं। लेकिन अगर आज वो उनकी जगह पर होते तो कहते शो इज मस्ट गो ऑन...इसलिए मैं भी आज आप लोगों के बीच आ चुका हूं। यही नहीं शम्मी कपूर के मशहूर गीतों से जुड़े सवाल भी केबीसी में पूछे गये। कुल मिला कर केबीसी का पहला शो काफी धमाकेदार रहा।

गौरतलब है 79 साल के शम्मी कपूर का देहांत रविवार को सुबह पांच बजे मुंबई के अस्पताल में हो गया था। वो लंबे अरसे से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनके मौत की सूचना अमिताभ ने ही टि्वटर पर दी थी। उनका अंतिम संस्कार 15 अगस्त को मुंबई में किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X