..................... ‘द फैमिली मैन’ 2 ट्रेलर रिलीज, 4 जून को आएगी मनोज बाजपेयी, सामंथा की ये सीरिज | The Family Man Season 2 Official Trailer: Manoj Bajpayee, Samantha starrer series will release on this date - Hindi Filmibeat

'द फैमिली मैन 2' ट्रेलर- मनोज बाजपेयी और सामंथा का दमदार अंदाज, सीरिज के रिलीज डेट का ऐलान

इंतजार लगभग पूरा हो चुका है! शो के नए सीजन की दर्शकों की उत्सुकता को खत्म करते हुए अमेज़न प्राइम विडियो ने चर्चित शो 'द फैमिली मैन' के नए सीजन की रिलीज की तारीख की आज घोषणा कर दी है। सीरिज 4 जून 2021 को रिलीज होने वाली है। द फैमिली मैन के नए सीजन का निर्माण राज और डीके की जोड़ी ने किया है।

अमेज़न प्राइम विडियो ने रिलीज डेट की घोषणा करते हुए शो के नए सीजन का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज किया है। जिसमें देश के चहेते फैमिली मैन उर्फ़ श्रीकांत तिवारी की वापसी हुई है। शो में यह किरदार मनोज वाजपेयी ने निभाया है। इस सीजन में श्रीकांत तिवारी को नए ताकतवर और ज्यादा क्रूर दुश्मन, राजी का सामना करना पड़ेगा, जो किरदार सामंता अक्किनेनी ने निभाया है।

The Family Man 2

9 भागों के नए सीजन में श्रीकांत को मध्यम वर्गीय फैमिली मैन और वर्ल्ड क्लास जासूस के अपने डबल किरदार के बीच उसी तरह जूझते देख सकेंगे, जैसा कि वह अब तक सीरीज में दिखते आए हैं। शो के नए सीजन में भी श्रीकांत निकट भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से अपने देश को बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे।

शो में जबर्दस्त ट्विस्ट लाने वाली घटनाओं के बीच दर्शक ऐसा क्लाइमेक्स देख पाएंगे, जिसकी उन्होंने कभी आशा भी नहीं की होगी। आपको बांधे रखने वाले एक्शन ड्रामा सीरीज के नए सीजन में दर्शकों को श्रीकांत के दोहरे संसार की दिलचस्प झलक मिलेगी।

शो की पॉपुलैरिटी

शो की पॉपुलैरिटी

इस मौके पर अमेज़न प्राइम विडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अर्पणा पुरोहित ने कहा कि, "हमारे लिए इससे बढ़कर इनाम नहीं हो सकता कि हमारे शो के किरदार घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। यह एक तथ्य है कि क्वॉलिटी ओर क्लास में अपनी तरह की बेहतरीन मिसाल, श्रीकांत तिवारी को दर्शकों से इतना ज्यादा प्यार और प्रशंसा मिली है। इससे हमारा यह विश्वास काफी मजबूत हुआ है कि अच्छी और नई-नई मौलिक कहानियां सभी सीमाओं को लांघकर दर्शकों को आपस में जोड़ती है।"

रिलीज का बेसब्री से इंतजार

रिलीज का बेसब्री से इंतजार

उन्होंने आगे कहा,"द फैमिली मैन के इस नए सीजन का निर्माण ज्यादा बड़े स्तर पर किया गया है। इसमें ज्यादा उलझन भरी स्थितियां और एक्शन दर्शकों को नजर आएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शकों को श्रीकांत और उसके बेहद खतरनाक दुश्मनों के बीच होने वाली जंग देखकर काफी मजा आएगा। अमेज़न में हम सभी को ऐसा कॉन्टेंट रिलीज करते हुए काफी खुशी हो रही है, जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों को इस शो से जोड़ेगा। इस शो का नया सीजन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। हमारी टीम को शो के अगले सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।"

शो की रिलीज डेट

शो की रिलीज डेट

निर्माता राज और डीके ने कहा कि, "निर्माता के रूप में हम बहुप्रतीक्षित नए सीजन का ट्रेलर रिलीज करने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हमने वायदा किया था कि हम इस शो का नया सीजन इस साल की गर्मियों के अंत तक रिलीज कर देंगे और हमें खुशी है कि हमने दर्शकों से किया वादा निभाया है। अब 4th जून को हमारा और दर्शकों का इस शो के नए सीजन का इंतजार खत्म हो जाएगा।"

महामारी के बीच बनी सीरिज

महामारी के बीच बनी सीरिज

निर्माता ने आगे कहा,"इस बार दर्शकों को इस शो में खतरे का नया चेहरा दिखाई देगा। शो में श्रीकांत के दुश्मन के रूप में सामंथा अक्किनेनी ने जबर्दस्त ढंग से अपना किरदार निभाया है। इसके साथ ही इस शो में दर्शकों को हमेशा की तरह काफी दिलचस्प किरदार नजर आएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हमने इस शो के नए सीजन को दर्शकों के लिए काफी रोमांचक और दिलचस्प बनाया है, हालांकि हमें इसके निर्माण के लिए महामारी के बीच काम करना पड़ा। हमें उम्मीद है कि नए सीजन का यह लंबा इंतजार दर्शकों की उम्मीदों की कसौटी पर बिल्कुल खरा उतरेगा। यह काफी कठिन समय है। हम अच्छे दिनों के आने की उम्मीद करते हुए यह प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए। कृपया सुरक्षित रहिए, मास्क पहनिए और जितनी जल्द से जल्द आप वैक्सीन लगवा सकते हों, लगवा लीजिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X