इंतजार खत्म, अमेज़न प्राइम वीडियो ने की मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा
अमेज़न प्राइम वीडियो अपनी चर्चित ओरिजिनल सीरीज़ 'द फैमिली मैन' के नए सीज़न के ट्रेलर की एक रोमांचक खबर के साथ वापस लौट आये हैं। नए सीज़न का ट्रेलर कल लॉन्च किया जाएगा। इस शो का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक्शन स्पाई थ्रिलर के साथ वापसी करने को तैयार हैं।
इस बार, यह संघर्ष अधिक इंटेंस होगा क्योंकि न केवल वह अपने परिवार और अपने डिमांडिंग प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, बल्कि उसे एक नई विलेन 'राजी' (सामंथा अक्किनेनी) का भी सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी इस सीरिज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इनके अलावा सीरिज में प्रियामणि, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार की टोली भी नज़र आएगी। शो में तमिल सिनेमा के दमदार कलाकार जैसे कि माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शिनी चेतन, आनंदसामी और एन. अलगमपेरुमल शामिल हैं।
"द फैमिली मैन" एक तेज, एक्शन-ड्रामा सीरीज़ है, जो एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी की कहानी है और वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए काम करते हैं। इस सीरिज में श्रीकांत के तंग जीवन को दर्शाया गया है जहां वह अपने सीक्रेट, कम इनकम, उच्च दबाव, उच्च-दांव वाली नौकरी और एक पति व पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करते है। यह एक मध्यवर्गीय व्यक्ति की कहानी है जो एक विश्व स्तरीय जासूस है।
डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित शो जल्द ही 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगा।


Click it and Unblock the Notifications











