मिर्जापुर और तांडव कंट्रोवर्सी के बाद, अमेज़न प्राइम का बड़ा फैसला- 'द फैमिली 2' की रिलीज टली!
पहले मिर्जापुर और फिर तांडव को हो रही कंट्रोवर्सी को देखते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेज़न ने अपनी आगामी बहुचर्चित वेब सीरिज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन की रिलीज को अनिश्चितकालीन टाल दिया है। मनोज बाजपेयी स्टारर इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन पता नहीं, यह इंतजार कितना लंबा होने वाला है।
इस सीरिज की रिलीज डेट 12 फरवरी तय की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, अमेज़न प्राइम अब इसे टाल चुकी है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की पिछली दो सीरीज पर लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं जिसके बाद कंपनी को लगता है कि यह 'द फैमिली मैन 2' को रिलीज किए जाने का सही समय नहीं है।

इस सीरीज का रिलीज नहीं होना इसके कलाकारों और डायरेक्टर राज-डीके के लिए भी बड़ा झटका है। बता दें, 'द फैमिली मैन' एक एक्शन स्पाई थ्रिलर सीरिज है, जहां एक मध्यवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए को गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करता है।
तांडव कंट्रोवर्सी
अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरिज तांडव को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस सीरीज पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
देश भर में 'तांडव' मेकर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। इन विवादों के बीच अमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, सीरीज के लेखकर गौरव सोलंकी और एक्टर जीशान अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।


Click it and Unblock the Notifications











