'छोरी' गाने के लिए निक्की तंबोली ने 18 घंटे की लगातार शूटिंग, मिल रहा दर्शकों का प्यार

जब निक्की तंबोली और तन्मय सिंह अभिनीत ग्लोबल देसी रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित 'छोरी' का म्यूजिक रिलीज़ होते ही दर्शक इस गाने पर खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं। लोगों को इस जोड़ी की केमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है। गाने के निर्देशक ने बताया है कि पूरी टीम 18 घंटे तक शूटिंग कर रही थी। और 102 डिग्री बुखार होने के बावजूद निक्की तंबोली ने 18 घंटे तक म्यूजिक वीडियो शूट किया।
असलम खान और रवि अखाड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा- 'एक कलाकार के रूप में अपने काम के प्रति उनका समर्पण काबिले तारीफ है। उनके सह-कलाकार तन्मय सिंह भी, उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित थे और उन्होंने कहा, " निक्की की तबियत ख़राब होने के बावजूद उन्होंने पूरी शूटिंग के दौरान अपनी एनर्जी को बरक़रार रखा और हमने लगभग 18 घंटे तक शूटिंग की।"
यहां तक कि निर्देशक भी उनके इस एफर्ट से पूरी तरह प्रभावित थे, उन्होंने कहा- 'निक्की का धीरज वास्तव में प्रशंसनीय है। उसने इस बारे में कोई हंगामा नहीं किया और इस गाने से टीम ने लगातार 18 किया।' निक्की तंबोली ने मीडिया से बातचीत में कहा- 'मैं इस बात को लेकर थोड़ी नर्वस थी कि मैं म्यूजिक वीडियो में कैसी दिखूंगी क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। शूटिंग के दौरान, हर किसी ने मेरी मदद की , मेरी अच्छी देखभाल की।'
ग्लोबल देसी रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत " छोरी " को शिखा कालरा, अलीम मोरानी और प्रतीक चौरसिया द्वारा निर्मित किया गया है। सोनू कक्कड़ और वी कपूर द्वारा गाये गए इस गाने में तन्मय सिंह और निक्की तंबोली नज़र आ रहे हैं। असलम खान और रवि अखाड़े द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो अब ग्लोबल देसी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications












