Alert..कपिल शर्मा के लिए खुशखबरी..ये खबर हैरान कर देगी...

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा शो को टक्कर देने के लिए सोनी टीवी पर द ड्रामा कंपनी का आगाज हो गया है। कपिल शर्मा शो की पुरानी टीम के कई कॅामेडियन इन नए शो का प्रमुख हिस्सा बने।

लेकिन पहली रिपोर्ट के मुताबिक कृ्ष्णा अभिषेक और अली असगर जैसे लाजवाब कॅामेडियन के होने के बावजूद यह शो दर्शकों पर अपनी पकड़ जमाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

the drama company

जैसा कि सोचा जा रहा था कि कपिल शो से इस शो की तुलना होना लाजमी है। अनारकली और सलीम के कांसेप्ट को पहले एपिसोड में दिखाया गया।

सुंगधा मिश्रा बिना बालों की अनारकली बनने के बावजूद प्रभावित नहीं कर पायी। वहीं कृष्णा अभिषेक के कॅामेडी में भी पंच नजर नहीं आया।

OMG..सुपरस्टार ने की लाखों की डिमांड..ब्लाॅकबस्टर पर लग गया ताला..

इसके साथ मुन्ना माइकल शो की टीम के साथ बातचीत पर भी अधिक फोकस नहीं किया गया। जैसा कि कपिल शो में देखने को मिलता है।

दूसरी तरफ रात 8 बजे दर्शकों के पास डांस प्लस 3 का मसाला भी मौजूद था। इसमें कोई दोराय नहीं है कि 8 बजे के स्लोट में डांस प्लस 3 ड्रामा कंपनी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बनकर आया है।

ऐसा माना जा रहा है कि ड्रामा कंपनी पहली पारी में अपना प्रभाव जमाने में नाकामयाब रही है। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में एक नहीं बल्कि ऐसे कई रियलिटी शो हैं जो कपिल और कृष्णा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। यहां देखिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X