Shock..कपिल शर्मा शो नहीं...सुनील ग्रोवर शो का कमबैक..होश उड़ जायेंगे..
Recommended Video

कपिल शर्मा शो के आॅफ एयर होने के बाद अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। ऐसी खबर है कि कृष्णा अभिषेक, अली असगर का हाल ही में लांच हुआ नया शो द ड्रामा कंंपनी आॅफ एयर होने वाला है।
Alert..सलमान खान..शाहरूख..अक्षय कुमार..एक साथ..तगड़ी प्लानिंग..होश उड़ा देगी..
खुद इसकी जानकारी इस सो की निर्माता प्रीति सिमोस ने दी है। प्रीति का कहना है कि हमनें पहले से ही द ड्रामा कंपनी को लिमिटेड सीरीज के तौर पर प्लान किया था। हमारा शो इस महीने अंत हो जाएगा।

मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि हमारे शो के बदले कोई नया शो आने वाला है या नहीं। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार सोनी टीवी सुनील ग्रोवर के साथ नया शो प्लान कर रही है।
सुनील ग्रोवर के साथ एक कॅामेडी सीरीज की शुरुआत की जा सकती है। वैसे देखा जाए तो आने वाले समय में सोनी टीवी के खाते में कई नए और बिग बजट के शो कतार में हैं।
इस में प्रमुख तौर पर पोरस,हासिल,पृथ्वी वल्लभ और सुपर डांसर 2 भी है। इसके साथ कपिल शो भी कमबैक की तैयारी में हैं।
लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो कपिल शर्मा शो की पुरानी टीम जो कि द ड्रामा कंपनी में दिखाई दे रही थी उनके लिए यह एक जबरदस्त झटका साबित हो सकती है।
इस शो में सुगंधा मिश्रा,अली असगर,डॅा.संकेत भोसले,सुदेश लहती और कृष्णा अभिषेक के साथ मिथुन चक्रवर्ती जैसे 7 सुपरस्टार से सजा हुआ यह शो लो टीआरपी रेटिंग में लगातार बना रहा।
गौरतलब है कि दर्शक सुनील ग्रोवर को दोबारा स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।लेकिन सुनील कपिल शो के साथ कृष्णा शो से भी दूरी बनाए रखे हैं। आखिर क्यों..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications

