..................... The Dirty Picture | Vidya Balan | Sony Tv | cut 56 scenes | द डर्टी पिक्चर | विद्या बालन | सोनी टीवी | 56 सीन अलग - Hindi Filmibeat

डर्टी पिक्चर के 56 सीन हटे, अब फिल्म डर्टी नहीं रही

विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' पर सेंसर की कैंची एकबार फिर चली है। वो इसलिए क्योंकि यह फिल्म जल्द ही छोटे पर्दे पर आनी है। दरअसल इस फिल्म का प्रसारण 22 अप्रैल को सोनी पर होना तय है। लेकिन यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक नहीं है।


इसके चलते इस फिल्म को लेकर कई विवाद हुए दरअसल इस फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में दृश्यों और संवादों को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिसके कारण अदालत ने इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस फिल्म से करीब 56 जगह दृश्य और संवाद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इस छटाई के बाद यह फिल्म अब डर्टी नहीं रही जिसके चलते अदालत ने फिल्म के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है। कोर्ट ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय से फिल्म के प्रसारण पर नजर रखने का आदेश भी दिया है।

आपको बता दें कि 'द डर्टी पिक्चर' को 'A' सर्टिफिकेट मिला हुआ है, लेकिन सोनी ने इस फिल्म के टीवी प्रसारण के लिए 'U/A' सर्टीफिकेट हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X