राम मंदिर का जश्न मनाते हुए भगवा झंडा लेकर चर्च में चढ़े युवक, उर्फी जावेद ने कह डाली ऐसी बात

अयोध्या में राम लला आ चुके हैं और इस दौरान देश विदेश से लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ है जो कि शायद किसी को पसंद नहीं आया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवकों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
22 जनवरी को राम मंदिर के जश्न में डूबे इन युवकों ने चर्च पर ही चढ़ाई कर दी। जी हां, ये वीडियो मध्य प्रदेश से वायरल हो रहा है जिसके बाद उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि राम मंदिर का जश्न मनाते हुए कुछ युवक एक चर्च में चढ़ जाते हैं और भगवा झंडा फहराते हुए नजर आते हैं।
इस वीडियो को सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट करते हुए इस काम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।
उन्होने इसपर लिखा तो कुछ नहीं है बस एक टूटा हुआ दिला वाला इमोजी जोड़कर पोस्ट कर दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो राम मंदिर के उद्घाटन के एक दिन पहले का है।
झंडा लगाने वाले ये लड़के दरबू आदिवासी समूह के हैं और ये लोग खुद भी ईसाई धर्म का पालन करते हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच करके बताया है कि, जो लोग चर्च की छत पर चढ़े थे वो अजनबी नहीं बल्कि उनके परिचय के थे।
यही कारण है कि उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो जब भी कुछ ऐसा देखती हैं तो पोस्ट जरूर करती हैं। उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस और कपड़ों के लिए चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications