द बिग पिक्चर प्रीमियर Highlights: रणवीर सिंह का TV डेब्यू, शो की पहली कंटेस्टेंट करिश्मा, 20 लाख रुपये जीते

रणवीर सिंह के टेलीविजन डेब्यू जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, इसका आगाज हो चुका है। रणवीर सिंह के टीवी शो का नाम है द बिग पिक्चर। द बिग पिक्चर शो का आगाज धमाकेदार तरीके से हुआ। जहां रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री के साथ साथ कंटेस्टेंट देखने को मिले। पढ़िए रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर के हाइलाइट्स।

कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए रणवीर सिंह का शो एक क्विज शो है। जिसमें कंटेस्टेंट्स को 12 सवालों का जवाब देना है। इन सवालों के बदले प्रतियोगी को एक बड़ी रकम मिलेगी जैसा कि अब तक अमिताभ बच्चन के शो करोड़पति में देखने को मिलता आया है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में भी केबीसी की तरह लाइफलाइन भी हैं। इस शो में कंटेस्टेंट को तीन लाइफलाइन मिलेगी, जिसका इस्तेमाल कर प्रतियोगी शो में आगे बढ़ सकता है। रणवीर के शो से आगाज से पहले सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कई प्रोमो भी देखने को मिले। जिसमें रणवीर की जमकर मस्ती भी देखने को मिली।

9वां सवाल
किरण बेदी की तस्वीर दिखाई गईं। सवाल- किस खेल में राष्ट्रीय जूनियर चैंपियन रह चुकी हैं। इस सवाल का जवाब करिश्मा ने तीसरी और आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए दिया। इसी के साथ वह 20 लाख रुपये जीत गईं।

10वां सवाल
इस विमान का नाम क्या है जिससे अगस्त 2021 में सैंकड़ों भारतीयों को स्वदेश लाया गया। इसका सही जवाब है Boeing C-17 Globemaster III। इस जवाब को देने के लिए करिश्मा के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची न ही उन्हें इस सवाल का जवाब पता था। करिश्मा ने इस सवाल को क्वीट कर दिया। इसे के साथ उन्होंने 20 लाख रुपये इस क्वीज शो से जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X