The 50: कैसा होगा शो? प्राइज मनी जानकर उड़ जाएंगे होश, बिग बॉस के कई दिग्गज करेंगे धमाका
The 50 Prize Money: बिग बॉस की सफलता के बाद कलर्स फिर से एक ऐसा शो लेकर आ रहा है जिसने लोगों को ध्यान देने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस शो का प्रोमो आ चुका है और ये काफी हैरान करने वाला है।

क्या आप जानते हैं कि इस शो का फॉरमेट क्या है और ये कैसा होने वाला है? क्या आप जानते हैं कि इस शो में विनर को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में आपको सारी जानकारी मिलने वाली है। जैसे की इस शो के प्रोमो में सुनाई दिया था कि, 'यहां का बस एक ही नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होंगे।'
इससे इतना तय है कि ये शो बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है जहां पर मारपीट करने के बाद भी किसी को बाहर नहीं निकाला जा सकेगा। 50 प्रतियोगी इस घर में होंगे जिनके खुद अपने नियम होंगे। इसके अलावा टास्क होंगे जो कि आपका भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं।
कितनी है प्राइज मनी
बीते बिग बॉस की बात करें तो इस शो को गौरव खन्ना ने जीता था। इस दौरान उनको 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। लेकिन द फिफ्टी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। 50 में से एक विजेता होगा और उसको प्राइज मनी के तौर पर करीब 350,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। हालांकि इसको लेकर मेकर्स की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो की प्राइज मनी काफी शानदार होने वाली है।
बिग बॉस के सितारे
खबरें हैं कि इस शो में बिग बॉस में नजर आ चुके कई सितारे दिखने वाले हैं। इस लिस्ट में बशीर अली, करण पटेल, शिव ठाकरे, खानजादी और चाहत पांडे जैसे नाम सामने आ रहे हैं जो कि पहले बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस के इन सितारों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन फाइनल मुहर तो शो के शुरु होने के बाद ही लगेगी। शो 1 फरवरी 2026 से शुरु हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications