आज से शुरू The 50! कंटेस्टेंट लिस्ट, होस्ट, स्पेशल अपीयरेंस और कहां देखें- सबकुछ यहां जानें

The 50-reality show: बानिजय एशिया का नया रियलिटी शो The 50 आज रात से दर्शकों के सामने आ रहा है। इसमें 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। शो के लॉन्च से पहले जारी किए गए टीज़र और प्रोमो में हाई-ड्रामा, मजेदार टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक की झलक दिखाई गई है।

The 50-reality show

प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि खेल शुरू होने से पहले ही एक प्रतिभागी को 'लायन' द्वारा बाहर जाने का आदेश मिल जाता है। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल को साथी कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के साथ झगड़ते भी देखा जा सकता है।

The 50 क्या है?

The 50 एक गेमिंग-बेस्ड रियलिटी शो है, जो इसी नाम के स्पेनिश शो से प्रेरित है। इसमें टीवी, फिल्मों, रियलिटी शो और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े 50 सेलिब्रिटी 26 दिनों तक एक भव्य महल में रहेंगे। हर कदम पर उन्हें अलग-अलग टास्क करने होंगे, ताकि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को सुरक्षित रखा जा सके। शो में लायन ही नियम तय करेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल भी सकता है।

The 50 की कंटेस्टेंट लिस्ट

शो में शामिल कंटेस्टेंट्स में हैं- करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैज़ू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, दुश्यंत कुकरेजा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बरकज़ी, डिम्पल सिंह, मैक्सटर्न, सुमैरा शेख, लवकेश कटारिया, सिवेट तोमर, नेहल चूड़ासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज़ पटेल, वन्हाज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, जाह्नवी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया जान्जोशेक, खानज़ादी, फैज़ बलोच, रचित रोजा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधव, सौरभ घाडगे, मनीषा रानी, आरुषि चावला, रिधिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, भाव्या सिंह, तेजस्वी मादीवाड़ा और इम्मॉर्टल काका।

The 50 में क्या देखने को मिलेगा?

पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को ऑब्स्टेकल चैलेंज और म्यूज़िकल चेयर जैसे टास्क दिए जाएंगे। इन टास्क के दौरान हिमेश रेशमिया लाइव परफॉर्मेंस देंगे। टास्क के बाद कंटेस्टेंट्स को यह तय करना होगा कि शो से किसे बाहर किया जाए।

टीजर में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और टकराव भी दिखाए गए हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा रोते हुए कहती हैं, 'यह सही नहीं है।' मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शो का हिस्सा हैं। गुस्से में रजत दलाल को दिग्विजय राठी की तरफ बढ़ते देखा गया। करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच भी टकराव होता है, जिसमें करण कहते हैं, 'अगली बार तुम्हारी हड्डियां तोड़ दूंगा।' इसके अलावा सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी झड़प देखने को मिलती है।

The 50: कब और कहां देखें?

The 50 को आप JioHotstar पर रोज रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं। शो में कुल 50 एपिसोड होंगे और लगभग हर एपिसोड में एक या एक से ज्यादा कंटेस्टेंट बाहर होंगे। यह शो 1 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है।

Read more about: The 50
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X