50 कंटेस्टेंट्स, एक महल और शेर की नजर! सबसे बड़े रिएलिटी शो के नियम-कायदों की लिस्ट आई सामने
The 50 reality show rules: इन दिनों रिएलिटी शोज की बाढ़ सी आ गई है। हर चैनल में कोई ना कोई रिएलिटी शो चल ही रहा होता है, लेकिन इस बीच एक शो ऐसा भी आ रहा है, जिसमें 10 या 12 नहीं बल्कि 50 कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले हैं। इस शो को लेकर काफी बज बना हुआ है और इस शो के बारे में थोड़ी और डिटेल हम आपके लिए लेकर आए हैं।

आने वाले रियलिटी शो 'The 50' को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। शो का एक नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें घर के नियम-कायदों और खेल की अनोखी दुनिया की झलक देखने को मिली है।
इस प्रोमो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज है शो में शेर (Lion) की दमदार और सीक्रेटिव प्रेजेंस। इससे पहले भी शो के भव्य और शाही महल जैसे सेट की झलक सामने आ चुकी है, और नया प्रोमो साफ बताता है कि इस बार मेकर्स सेट को आलीशान बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
The 50 के अनोखे नियम
नए प्रोमो में एक डायलॉग सुनाई देता है- 'यहां का बस एक ही नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होंगे।' यही लाइन शो की सोच और फॉर्मेट को बखूबी बयां करती है। घर को हर तरफ शेर की तस्वीरों से सजाया गया है, जो इस बात की ओर भी हिंट देता है कि यह रियलिटी शो ताकत, चालाकी और माइंड गेम्स पर आधारित होगा, जिसमें कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।
बिग बॉस की तर्ज पर, यहां भी शेर हर कंटेस्टेंट की एक्टिविटीज पर पैनी नजर रखेगा। शो के मेकर्स का दावा है कि ड्रामा और हंगामा इस रियलिटी शो की सबसे बड़ी पहचान होंगे। घर के बीचों-बीच एक खास एरीना बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क और गेम्स के जरिए खुद को साबित करेंगे। वहीं आंगन में शेर इन टास्क का ऐलान करेगा और उनके नियम भी समझाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, घर के अंदर मौजूद डेन एक खास कमरा है, जहां कंटेस्टेंट्स को शेर के साथ आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिलेगा।
The 50 कब और कहां देखें?
The 50 का टेलिकास्ट 1 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह शो Jio Hotstar पर रात 9 बजे आएगा और Colors TV पर रात 10:30 बजे दिखाया जाएगा।
The 50 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स
शो में कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं। कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभिनेता करण पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत और शाइनी दोशी शामिल हैं। इनके अलावा सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख (फैजू) और रियलिटी शो क्वीन दिव्या अग्रवाल भी शो का हिस्सा होंगी।
दूसरे कंटेस्टेंट्स की बता करें तो इसमें कंटेंट क्रिएटर दुष्यंत कुकरेजा, एक्टर-मॉडल रुद्र राणा, मशहूर इंटरव्यूअर अहमद अल मरजूकी और टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नाम भी सामने आया है। वहीं सूत्रों की मानें तो निकिता भामिदिपाटी और श्रुतिका अर्जुन जैसे कुछ और नाम भी इस शो में नजर आ सकते हैं, हालांकि इन पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications