The 50 शो से खुद निकले करण पटेल ? लायन इन दो कंटेस्टेंट का करेंगे पत्ता साफ
THE 50 रियलिटी शो आए दिनों चर्चाओं में बना हुआ है जब से यह शो आया है तभी से कोई न कोई नया विवाद देखने को मिल रहा है इस शो में 10-15 नहीं बल्कि 50 हाई प्रोफाइल कंटेस्टेंट आए हुए हैं। जिस वजह से यह शो चर्चाओं में बना हुआ है बता दें कि हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारण पटेल ने यह शो छोड़ दिया है बताया जा रहा है कि कारण ने यह शो शुरुआती हंगामों की वजह से छोड़ा है इसी के साथ ही 2 कंटेस्टंट को भी शो से बाहर निकाला जा रहा है चलिए जानते हैं कि किस वजह से छोड़ा कारण ने यह शो और कौन 2 कंटेस्टेंट निकल रहे है इस शो से।

रियलिटी शो THE 50 में इस हफ्ते एक बड़ा धमाका देखने को मिला है जिसने गेम की पूरी दिशा ही बदल के रख दी है। इस शो के सबसे चर्चित और मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले कारण पटेल ने अचानक यह शो छोड़ने का फैसला कर सबको हैरानी में डाल दिया है। बता दें कारण पटेल को शो के पहले दिन से ही शो के कई अन्य कंटेस्टेंट से दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने शो में हुई रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच मामूली बात पर हुई हाथापाई पर भी आपत्ति जताई थी। वहीं कारण यह कहते हुए नजर आए कि इन सब से मेरी मानसिक शांति भंग हो रही है और मैं ऐसी जगह नहीं रह सकता जहां हिंसा भड़क रही हो। वह आगे कहते हुए नजर आए कि 'मै शो छोड़ रहा हूं' वही खबरों के अनुसार कारण पटेल पिछले दो दिनों से घर पर ही हैं। वहीं शो के एक क्रिएटिव मेंबर ने संभावना जताई है कि वह शो में दोबारा नजर आ सकते हैं क्योंकि कारण पटेल एक जाना माना चेहरा हैं। हालंकि करण के शो से जाने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
रातोंरात हुआ डबल एविक्शन
कारण पटेल के एग्जिट लेने के बाद तो शो में भूचाल सा आ गया है। मेकर्स के द्वारा शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। बता दें कि कारण के शो से एग्जिट के बाद ही 2 अन्य कंटेस्टेंट को सीधे एविक्ट कर दिया जाएगा। बता दें इन 2 कंटेस्टेंट का नाम है सुमैरा शेख और यूट्यूबर वंश सिंह। जिसका खुलासा द लायन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











