शुरू होते ही विवादों में फंसा The 50 शो, सपना चौधरी ने नाइजीरियन कंटेस्टेंट के रंग पर किया कमेंट, मचा बवाल

The 50 reality show controversy: नया रियलिटी शो The 50 अभी हाल ही में शुरू हुआ है, लेकिन पहले ही दिन यह विवादों में आ गया। शो के कंटेस्टेंट्स की मेहनत और चुनौतीपूर्ण टास्क से ज्यादा चर्चा इस समय एक सीरियस मुद्दे की वजह से हो रही है। नाइजीरियन रैपर यंग सैमी (Yung Sammy) के साथ कथित तौर पर नस्लभेदी टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है।

The 50 reality show controversy

यंग सैमी अपने हिंदी रैप गानों जैसे 'रात खत्म', 'G Class' और 'Mr Rambo' के लिए फेमस हैं। The 50 में वह अपनी अलग पहचान और फैंस की वजह से पहले ही चर्चा में थे। लेकिन हाल ही में हुए एक सीन ने गेमप्ले से ध्यान हटा कर सोशल मुद्दे की तरफ मोड़ दिया।

शो में क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी धूप में खड़ी होकर अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कहा- 'धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?' फिर उन्होंने यंग सैमी को बुलाया और इशारा करते हुए फिर से वही बात दोहराई। यह कमेंट वहां मौजूद दर्शकों और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यंग सैमी का रिएक्शन

यंग सैमी ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि वही बात किसी और और सम्मानजनक तरीके से कही जा सकती थी। उन्होंने बिना किसी बहस के शांति से अपनी बात रखी। उनकी यह शालीनता और संयम दर्शकों की तारीफ का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दर्शकों और फैंस ने इस घटना पर कड़ी रिएक्शन दिया। कई लोगों ने इसे इनसेंसिटिव और गलत बताया। दर्शकों का कहना है कि रियलिटी शो में भले ही टकराव और बहस हो, लेकिन नस्ल या रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। काफी लोग यंग सैमी के सपोर्ट में आए और कहा कि उन्होंने इस मुश्किल परिस्थिति को बहुत समझदारी और गरिमा के साथ संभाला। कुछ दर्शकों ने मेकर्स से भी अपील की कि ऐसे मामलों पर ध्यान दें और जिम्मेदारी दिखाएं।

More from Filmibeat

Read more about: The 50
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X