The 50 में एल्विश यादव बने जंग की वजह! अर्चित-मैक्सटर्न की लड़ाई में उठे हाथ, जमकर हुई गाली-गलौज
जियो हॉटस्टार पर आ रहे फेमस रियलिटी शो द 50 को लेकर चर्चे काफी तेज हैं। आए दिनों शो में नए-नए उतार चढ़ाव आ रहे हैं जिस वजह से शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि शो में 10 या 15 कंटेस्टेंट नहीं बल्कि पूरे 50 कंटेस्टेंट हैं जिस वजह से शो में जबरदस्त कंटेंट देखने को मिल रहा है। द 50 शो के ड्रामे खत्म होने जा नाम नहीं ले रहे हैं।

एल्विश के बारे में गलत सुन भड़के अर्चित
फिलहाल तो हाल ही में शो में जबरदस्त गरमा गर्मी देखी गई। इस बार शो में कहासुनी यहां तक पहुंच गई की बात हाथापाई तक आ गई। दरअसल आर्चित कौशिक और मैक्सटर्न के बीच जबरदस्त खींचा तनी देखने को मिली। कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा इतना तेज हो गया कि अन्य कंटेस्टेंट को बीच में पड़कर इस झड़प को सुलझाना पड़ा। बता दें कि इस लड़ाई झगड़े का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया यह जा रहा है कि एल्विश यादव को लेकर कई गई टिप्पणी की वजह से अर्चित अपना आपा खो बैठे और जमकर झगड़ा होना शुरू हो गया।
झगड़े ने गर्म किया घर का माहौल
इस बार द 50 के शो में जबरदस्त तीखी बहस देखने को मिली है। इस बहस ने पूरे घर का माहौल काफी गरम कर दिया। भले ही एल्विश यादव इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके दो दोस्त इस शो में नजर आ रहे हैं जो भी कोई एल्विश को लेकर कुछ कहता है तो उनके दोस्त अर्चित और लवकेश भिड़ जाते हैं। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश को लेकर कुछ ऐसा कहा जाता है कि अर्चित अपना आपा खो बैठते हैं। अर्चित और मैक्सटर्न के बीच जमकर बहस बाजी और फिर हाथापाई देखने को मिलती है। कई लोगों का कहना है इसमें अर्चित की गलती है तो किसी का कहना है मैक्सटर्न की। हालांकि अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। और ना ही लायन ने इस बारे में अपनी कोई राय दी है।


Click it and Unblock the Notifications











