The 50 में भव्या-रजत का महायुद्ध! तीखी बहस के बाद मचा कोहराम, घर से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट
जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम हो रहा 'द 50' शो जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है शो में नए-नए उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो हर दिन मजेदार होता जा रहा है क्योंकि शो में जमकर झगड़े और बहस देखने को मिल रही है। कंटेस्टेंट के बीच गरमा गर्मी इतनी बढ़ती जा रही है कि लोगों के बीच कड़वाहट की एक बड़ी दीवार खड़ी हो गई है। फिलहाल तो हालिया एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल हरियाणा के शेर कहे जाने वाले रजत दलाल और एक्ट्रेस भव्या सिंह के बीच जबरदस्त तू-तू मैं मैं हुई।

आखिर हुआ क्या था ?
दरअसल हुआ यह था कि रजत की टीम की नीलम टास्क जीत गई थीं उन्हें डेंजर जोन के लिए किसी को नॉमिनेट करने की पावर भी मिल चुकी थी, लेकिन रजत कैसे भी करके जाह्नवी को बचाना चाहते थे। तभी मौका देखते ही रजत दलाल ने नीलम से बात की कि वह भव्या या फिर नतालिया में से किसी के बारे में सोच सकती हैं। जबकि नीलम पहले से ही मैक्सटर्न पर नजरें रखी हुई थीं।
जमकर हुआ झगड़ा
बात तब बिगड़ी जब यह सारी बातें भव्या ने सुन लीं। भव्या अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाईं और घर में जमकर कहा सुनी हुई। भव्या ने कई कड़वी बातें कहीं कई निजी वार भी रजत पर किए जिसे सुनकर रजत दलाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रजत ने कहा कि वह किसी के गलत आरोपों को सुन चुप नहीं बैठेंगे। वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
रजत ने दी भव्या को धमकी
बातों ही बातों में रजत ने भव्या को धमकी दे डाली उन्होंने भव्या को कहा कि तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। अब देखना तुझे लास्ट तक रुलाऊंगा। रजत की ऐसी धमकी सुन घर वाले तो डर ही गए वहीं भव्या भी फूट-फूट कर रोने लगीं। बता दें कि रजत पहले भी कई बार कंटेस्टेंट को धमकी दे चुके हैं, लेकिन इस पूरी ही घटना में रजत दलाल पीछे नहीं हटे और गेम पर अपना फोकस जमाते नजर आए।
ये कंटेस्टेंट हुए घर से बाहर
अब देखना होगा कि इस बार घर से बेघर कौन होता है। फिलहाल तो द 50 के लेटेस्ट एपिसोड मेकर्स ने उन कंटेस्टेंट को निकालने का फैसला किया है जो टास्क में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अर्चित कौशिक, सौरभ, घाडगे, सुमैरा शेख, जाह्नवी, वंशज सिंह को शो से बाहर कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











