क्या पति अपूर्व से तलाक लेने जा रही हैं दिव्या अग्रवाल ? THE 50 के शो में भव्या ने खोल दिए पर्सनल लाइफ के राज
THE 50 शो की पॉपुलैरिटी आए दिन बढ़ती ही जा रही है। शो में आए दिनों कुछ नया देखने को मिलता है। वहीं लायन के महल में रहकर कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जीतोड़ मेहनत में जुटे नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव, धक्का मुक्की और लड़ाई देखने को मिलता रहता है।

वही कुछ कंटेस्टेंट गेम जीतने के लिए दूसरों की निजी जिंदगी का तमाशा बनाते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक किस्सा बीते दिन THE 50 के शो में देखने को मिला जहां 'दिव्या अग्रवाल और भव्या सिंह' की लड़ाई के बीच भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें खोल कर रख दीं इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा की इसे मैं बर्बाद करके ही यहां से जाऊंगी।
बात दें दोनों के बीच यह झड़प टास्क ख़त्म होने के बाद वॉशरूम में शुरू हुई थी। जहां दिव्या अग्रवाल ने भव्या सिंह से टिशू पेपर मंगा वहीं भव्या ने उन्हें टिशू पेपर देने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर भव्या सिंह का कहना था की उन्हें दिव्या अग्रवाल की टोन बिलकुल पसंद नहीं आई इसीलिए उन्होंने टिशू देने से मना कर दिया था। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल - रिद्धि डोगरा के सामने बुरी तरह रोती नजर आईं। इसके बाद भव्या महल के दूसरे हिस्से में सपना चौधरी के साथ बैठ कर दिव्या पर अपनी भड़ास निकालती नजर आई।
भव्या कहती हुई नजर आईं की दिव्या अपने आप को कमजोर और पीड़िता दिखाकर लोगों से सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करती रहती हैं। कोई हैरानी नहीं लोग इसे गोल्ड़ डिगर कहते हैं। मैंने इससे पॉडकास्ट में पुछा था की क्या आप कोई रियलिटी शो करेंगी ? तब इसने साफ मना कर दिया था की नहीं मैंने बिग बॉस जीत रखा है मुझे अब कुछ और करने की जरूरत ही नहीं है।
भव्या सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा इसके घर में असली दीवाली के पटाखे तो मैंने फोड़े थे। अभी तक मैंने किसी को नहीं बताया था न ही पॉडकास्ट पर बताया था मैने और मैं शायद किसी से कभी कहूंगी भी नहीं क्योंकि यह उनका आपसी मामला है। इसके बाद भी इन लोगों ने मुझे इन सब में शामिल कर लिया था। इसने तो भीख मांगना शुरू कर दिया है मुंबई में की मुझसे मिल लो,मेरे घर पर आ जाओ। वहीं भव्या ने यह तक कह डाला कि यह अपने पति के साथ तक नहीं रहती है अलग रहते हैं ये दोनों वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ बात करते हुए भव्या ने कहा कि इसको तो में बर्बाद करके ही यहां से बहार निकलूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











