The 50 Grand Finale: कब होगा 'The 50' का ग्रैंड फिनाले ? प्राइज मनी और फाइनलिस्ट जान उड़ जाएंगे होश...
The 50 Grand Finale: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित रियलिटी शो 'THE 50' आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना रहता है। इस शो की पॉपुलैरिटी आए दिनों आसमान की ऊंचाइयां छू रही है। इस शो को रिलीज हुए काफी दिन बीत चुके हैं। इसी बीच अब इसके ग्रैंड फिनाले की भी तारीख सामने आ गई है। बता दें कि 4 कंटेस्टेंट ने फिनाले का टिकट भी अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि कब होने वाला है इस शो का फिनाले।

The 50 के फिनाले की डेट आई सामने
टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में आए दिनों कोई ना कोई रियलिटी शो आते ही रहते हैं, लेकिन इनमें से गिने चुने शो ही होते हैं जिन्हें लोगों का प्यार देखने को मिलता है। ऐसा ही एक शो है जिसने आते ही पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। इस शो की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है इस शो की यह खास बात है की इस शो में एक साथ 50 जाने माने सितारे एक दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं जो शो को और भी मसालेदार बना देते हैं। हम बात कर रहे हैं हम सबके पसंदीदा शो THE 50 के बारे में। इस शो को आए हुए लंबा समय हो गया है अब इसके फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गई हैं। शो के शुरू होने के 19 दिन बाद ही अब इसके फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है।
टॉप 4 में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट
बता दें कि इस शो का फिनाले आज यानी 19 फरवरी को शूट किया जा रहा है, लेकिन इसका टेलीकास्ट 22 मार्च को किया जाएगा। वहीं दिलचस्प बात यह है की टॉप 20 फाइनलिस्ट में से 8 कंटेस्टेंट अभी तक गेम से बाहर नहीं हुए हैं। एक टास्क के दौरान 4 लोगों ने सीधा फिनाले का टिकट भी अपने नाम कर लिया है इन 4 कंटेस्टेंट का नाम है शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैजू और काका। वहीं अन्य कंटेस्टेंट को टॉप 15 में आने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी।
कितनी होगी प्राइज मनी
विजेता के प्राइज मनी की बात करें तो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी। इसी के साथ ही एक चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी। अब देखना होगा की जीत का सेहरा किसके सर सजने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











