The 50: पहले ही दिन लॉयन का कहर! कंटेस्टेंट को मिला ऐसा टास्क की उड़ गए होश, चुने गए शो के पहले 10 कैप्टन
The 50: बिग बॉस को टक्कर देने के लिए एक रियलिटी शो आ गया है, लेकिन इस रियलिटी शो में 10 या 15 कंटेस्टेंट नहीं बल्कि 50 कंटेस्टेंट हैं। यह शो बड़ा ही रोमांचक होने वाला है क्योंकि एक से बड़े एक सितारे इस शो में नजर आने जा रहे हैं। बता दें कि शो के पहले दिन ही लॉयन ने सितारों को टास्ट दिया। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट को शो के पहले दिन ही 10 कैप्टन चुनने थे। एक टास्क लॉयन की निहरानी में हुआ जिसमें 10 कैप्टनों को चुना गया।

शो के पहले ही दिन हुआ टास्क
घर के पहले 10 कैप्टन के नाम हैं मोनालिसा, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, मिस्टर फैजू, उर्वशी ढोलकिया, श्रुतिका अर्जुन, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ, रचित। आपको बता दें कि यह सभी कैप्टन बिग बॉस के किसी ना किसी सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। शो में एक से बढ़कर एक सितारे नजर आ रहे हैं जिस वजह से शो जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। सभी यह देखना चाहते हैं कि आखिर इस बार शो में क्या नया होने जा रहा है।
कैप्टन ने चुनी अपनी 5-5 की टीम
बता दें कि कैप्टन बनने के बाद इन सभी कैप्टन को 5-5 की टीम बनाकर तैयार करनी थी। सभी कैप्टन ने अपने 5 कंटेस्टेंट चुन लिए हैं। अब देखना होगा कि लॉयन आगे क्या टास्क देगा। क्या कैप्टन इन कंटेस्टेंट को अपने इशारों पर नचाएंगे या फिर लॉयन के घर में होगी जमकर तू-तू-मैं-मैं। इस शो को देखने के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई एक्साइटेड है क्योंकि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बिग बॉस से बड़ा कोई रियलिटी शो टीवी पर आ रहा हो।
The first task took place in The 50 house. Lion asked the contestants to choose 10 captains. Each of the 10 captains had to select 4 more members for their team. In this way, 10 teams were formed in the house, each consisting of 5 members.
— Film window (@Filmwindow1) January 26, 2026
The 10 captains chosen on the first day… https://t.co/AXtdLwYV2N
कौन हैं ये 50 कंटेस्टेंट
द 50 में दिव्या अग्रवाल, विक्रांत सिंह, मोनालिसा, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, मिस्टर फैजू, उर्वशी ढोलकिया, श्रुतिका अर्जुन, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ, रचित, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, सपना चौधरी, डिंपल सिंह, अरबाज पटेल, वंशज सिंह समेत अन्य।


Click it and Unblock the Notifications