The 50 Show: पहले ही दिन गेम ओवर! सेट से लीक हुई बड़ी खबर, शो शुरू भी नहीं हुआ और बाहर हुआ पहला कंटेस्टेंट

The 50 Reality Show First Elimination: Colors TV का नया रियलिटी शो 'The 50' शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस शो में सोशल मीडिया, यूट्यूब, म्यूजिक और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े 50 फेमस चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका प्रीमियर 1 फरवरी 2026 से होने वाला है।

The 50 Reality Show First Elimination

सेट से आ रही जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को एक अहम टास्क दिया गया। इसी टास्क के बाद शो का पहला एलिमिनेशन भी हो गया। हालांकि, यह सीन दर्शकों को टीवी पर शो शुरू होने के बाद ही देखने को मिलेगा।

पहले एलिमिनेट हुए लवकेश कटारिया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, लवकेश कटारिया शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें एक एरीना टास्क में हार का सामना करना पड़ा। यह टास्क काफी दमदार था, जिसमें लवकेश का मुकाबला रजत दलाल से हुआ, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाए और उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

कैसा था पहला टास्क?

सूत्रों के अनुसार, शो के सभी 50 कंटेस्टेंट्स को 10 अलग-अलग टीमों में बांटा गया था। हर टीम में 5 कंटेस्टेंट शामिल थे। हर टीम का एक कैप्टन भी तय किया गया था। इसी टास्क के नतीजे के आधार पर पहला एलिमिनेशन हुआ।

कब और कहां देखें 'The 50'?

ये शो रविवार, 1 फरवरी 2026 से प्रीमियर होगा। इसे आप Colors TV पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं। वहीं ये शो Jio Hotstar पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। अब दर्शक बेसब्री से शो के टेलीकास्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि शुरुआती दिनों में शो में और कौन-कौन से बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: The 50
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X