The 50 Exclusive: खानजादी ने किया चाहत पांडे को एक्सपोज, बोलीं- वो सती सावित्री दिखती है पर है नहीं...

The 50 Exclusive: बिग बॉस सीजन 17 में नजर आने के बाद खानजादी जबरदस्त फेमस हो गई हैं। आए दिनों उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर इंटरनेट पर फैली रहती है। फिलहाल तो हाल ही में खानजादी द 50 का हिस्सा बनीं। घर में घुसते ही उनकी और चाहत पांडे की तीखी बहस देखने को मिली। द 50 से निकलने के बाद खानजादी ने फिल्मीबीट के 'अ से आदि' को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने दिल में दबी बातें खुलकर सामने रखीं।

The 50 Exclusive

खानजादी ने चाहत पांडे को किया एक्सपोज

खानजादी ने आते ही चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। फिल्मीबीट के 'अ से आदि' के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने चाहत पांडे को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि चाहत पांडे जितनी सती सावित्री दिखती है उतनी है नहीं। खानजादी ने बताया कि श्रुतिका और उनकी लड़ाई चल रही थी वहीं चाहत पांडे आईं। मैंने उसको कहा कि ये मेरा मैटर है आप दूर रहो पर वो नहीं मानी। मैंने फिर उसकी औकात दिखाई।

वो झूठी है...

उसका झूठ पकड़ा गया। डेंजर जोन में उसने जो कहा उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। जब उनसे पूछा गया कि आपने ऐसा बोला तब उन्होंने झूठ बोल दिया कि मैं मेरी मां की कसम खाकर कह रही हूं कि मैंने ऐसा नहीं बोला। खानजादी ने आगे कहा कि जब उसका मैटर था तब तो वो रोने लगी वहीं मेरा मैटर आते ही वो चिल्लाने लगी तुझे तो रजत चाहिए ना ? उसने माहौल ही बदल दिया। मैंने उसके बोला यही तुम हो तुमको एक नहीं तुमको दो-दो लोग चाहिए बंदूक चलाने के लिए। इसके बाद वह इतना नीचे गिर गई।

उसने मेरी मां को गालियां दीं...

उनके अपने पैर खींचे मिडिग फिंगर दिखाई और कहा उसका 'लेले- और भी चार पांच लड़कों का साथ में ले ले' वो मेरी मां बहन को गालियां देने लगी। वो मेरे लिए शॉकिंग था। हैरानी की बात यह थी कि कोई भी मेरे साथ नहीं खड़ा हुआ। सिर्फ सपना दी और अर्चना ने मेरा साथ दिया। खानजादी कहती हैं कि चाहत पांडे वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हो। इसके बाद खानजादी फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वह रो-रोकर चाहत पांडे की सच्चाई सभी को बताती नजर आती हैं। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें और जानें कि क्या कुछ कहा खानजादी ने चाहत पांडे को लेकर।

More from Filmibeat

Read more about: khanzaadi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X