Bigg Boss 19 के बाद नेहल चुडासमा की धमाकेदार वापसी, नए रियलिटी शो 'The 50' में मचाएंगी बवाल!

Nehal Chudasama The 50 Reality Show: बिग बॉस 19 में अपनी मौजूदगी से चर्चा में रहीं एक्ट्रेस नेहल चुडासमा एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इस बार नेहल एक बिल्कुल नए और दमदार रियलिटी शो 'The 50' का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस शो में अपनी एंट्री कन्फर्म की है, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।

Nehal Chudasama The 50 Reality Show

नेहल चुडासमा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह शो का टिकट पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट्स और लाइक्स की बारिश शुरू कर दी। लोग उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

क्या है 'The 50' रियलिटी शो?

The 50 एक नया रियलिटी शो है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त टास्क, माइंड गेम्स और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस शो में अलग-अलग बैकग्राउंड से आई मजबूत पर्सनैलिटीज एक ही घर में साथ नजर आएंगी। यह शो 1 फरवरी से Jio Hotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।

संघर्ष और सीख पर खुलकर बोलीं नेहल

अपने अनाउंसमेंट वीडियो में नेहल ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सिर्फ सफलता को देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की मेहनत और संघर्ष को नहीं समझते। नेहल ने बताया कि समय के साथ न सिर्फ उनका लुक बदला, बल्कि उनकी सोच भी पूरी तरह बदल गई।

'नाकामी मिली, लेकिन हार नहीं मानी'

नेहल ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने मेहनत करना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि वह भले ही कई बार अकेली खड़ी नजर आई हों, लेकिन उनकी पहचान पूरे देश से जुड़ी रही और उन्होंने उस जिम्मेदारी को हमेशा गंभीरता से निभाया।

एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडिशन सिर्फ टैलेंट की परीक्षा नहीं होते, बल्कि इंसान के धैर्य की भी परीक्षा लेते हैं। लगातार मेहनत के बाद उन्हें मौके मिले, तारीफ भी मिली और साथ ही यह सीख भी मिली कि लोग जज जरूर करते हैं, लेकिन मुश्किल वक्त में खुद को मजबूत रखना सबसे जरूरी होता है।

'मजबूत दिखना नहीं, मजबूत बनना जरूरी'

वीडियो के आखिर में नेहल पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहती हैं कि लोगों ने उनकी पूरी जर्नी नहीं देखी, बल्कि उसका सिर्फ एक हिस्सा देखा है। उन्होंने कहा कि मजबूत दिखना आसान है, लेकिन मजबूत बनना रोज सीखने से आता है। जब-जब वह टूटने वाली थीं, जिंदगी ने उन्हें नया चैलेंज दिया और उन्होंने कभी भी चैलेंज से पीछे हटने का रास्ता नहीं चुना।

1 फरवरी से शुरू होगा नया चैप्टर

नेहल ने साफ ऐलान किया कि 1 फरवरी से Jio Hotstar पर 'The 50' के जरिए वह अपनी कहानी का अगला चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस इंटेंस रियलिटी शो में नेहल चूडसामा क्या नया कमाल दिखाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: The 50
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X