'थपकी प्यार की' TV शो के टीम मेंबर की कोरोना से मौत, एक्ट्रेस की उड़ी मौत की झूठी खबर
मनोरंजन जगत से एक बार फिर शोक की खबर सामने आई है। टीवी शो "थपकी प्यार की" के टीम मेंबर्स के बीच गम का माहौल है। इस शो की टीम मेंबर की कोरोना के चलते मौत हो गई है। एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या ने इंस्टाग्राम पर इस बात को कंफर्म किया। उन्होंने लिखा कि, हमारे शो के इरफान की कोरोना के चलते मौत हो गई। वह पहले ही दो साल से सेहत को लेकर परेशान थीे। कोरोना काल में लगातार मनोरंजन जगत से दुखद खबरे सामने आ रही है।
एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ हुआ कि "थपकी प्यार की" शो से जुड़े इरफान पिछले दो साल से बीमार थे। बीमारी के चलते इरफान का शरीर कमजोर पड़ गया। एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने बताया कि इरफान बहुत होनहार थे और मेहनती थी। आज उनकी टीम ने टेलेटिंड शख्स खो दिया।

बता दें इस पोस्ट के बाद जया भट्टाचार्य की मौत की झूठी अफवाह भी उड़ने लगी। उन्होंने ये पोस्ट अपनी टीम के शख्स के लिए लिखा था लेकिन ये बात उल्टी पड़ी गई और फैंस ने जया की मौत पर दुख जताना शुरू कर दिया। जब ये बात ज्यादा फैलने लगी तो जया ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि मैं जिंदा हूं। प्लीज आप लोग मेरे पोस्ट का गलत मतलब न निकालें।
बता दें कोरोना काल में लगातार मनोरंजन जगत से दुखद खबरे सामने आ रही है। क्राइम पेट्रोल के दो सेलेब्स की भी मौत की खबर आई। तो वहीं इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई दिग्गजों को हमने बीतों दिनों में खोया है।


Click it and Unblock the Notifications
