टीवी की इस हसीना के प्यार में थे टेरेंस लुईस, बिन फेरे के रहे साथ, 52 में भी क्यों हैं कुंवारे?
Terrance Lewis Love Life: टेरेंस लुईस बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर है और इस समय वह डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में बतौर जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

52 की उम्र में भी सिंगल हैं टेरेंस लुईस
टेरेंस लुईस की अगर हम निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके पास में आलीशान घर, गाड़ी और पैसा सब कुछ है। इंडस्ट्री में भी वह अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी 52 साल की उम्र में उन्होंने शादी नहीं की और सिंगल लाइफ जी रहे हैं।
काफी सारे लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि टेरेंस लुईस के पास सब कुछ है और इसके बावजूद भी उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की है। तो आपको बता दें कि कई बार इंटरव्यू में वह अपनी शादी न करने की वजह को लेकर बात कर चुके हैं।
सिंगल रहना चाहते हैं टेरेंस लुईस
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान टेरेंस लुईस ने बताया था कि वह सिंगल है और शादी के लिए तैयार नहीं है। आगे चलकर भी उनका शादी करने का कोई भी इरादा नहीं है। लव लाइफ को लेकर भी उन्होंने बात की थी और कहा था कि "मैं किसी को डेट कर रहा था और अब सिंगल हूं। अपनी सिंगल लाइफ में खुश हूं और मेरे पास में कई तरीके की जिम्मेदारियां भी हैं।"
12 घंटे बाद नहीं देख सकते किसी की शक्ल
कोरियोग्राफर में इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "एक कलाकार के तौर पर मुझे स्पेस चाहिए होता है और मैं ऐसी शख्सियत हूं जो 12 घंटे बाद किसी का चेहरा देखना पसंद नहीं करता हूं। मैं घर पर रहकर खुद पर ही ध्यान देना पसंद करता हूं।"
टेरेंस लुईस ने खुलासा किया था कि वह सायंतनी घोष को डेट कर रहे थे और उनके साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि खुश रहने के लिए शादी करने की कोई भी जरूरत है। इसी के चलते वह अभी सिंगल है और अपनी लाइफ में खुश है।


Click it and Unblock the Notifications