Teri Meri Doriyaann: विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने किरदार अंगद में ढ़लने के लिए आमिर खान को बनाया इंस्पिरेशन

स्टारप्लस का नया शो 'तेरी मेरी डोरियां' रिलीज होने से पहले ही चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से इस नए शो का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शो के लीड्स में से एक, विजयेंद्र कुमेरिया ने शो में अपने लुक के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।
विजयेंद्र कुमेरिया एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जो 'तेरी मेरी डोरियां' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि इस तरह के शो में बतौर एक्टर शामिल होना अभिनेता के लिए एक बड़े अवसर के रूप में सामने आया है। अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ दिया है।
इस शो में विजयेंद्र अंगद सिंह बराड़ का रोल प्ले कर रहे हैं और जिसमें ढलने की प्रक्रिया के बारे में साझा करते हुए, उन्होंने बताया, "मैंने बहुत से अभिनेताओं को अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए बहुत कुछ नया करने की कोशिश करते हुए देखा है। इस कैरेक्टर के लिए मैंने अपने बाल भी बढ़ाए हैं ताकि किरदार को एक खास फील दिया जा सके। मैं हमेशा किसी भी किरदार को अपना बेस्ट देने में यकीन रखता हूं और मैं चाहता हूं कि लोग भी मेरी उस कोशिश को नोटिस करें। इससे मुझे किरदार को करीब से जानने में मदद मिलती है।"
एक्टर ने आगे कहा, "मैंने खुद को अंगद में बदलने के लिए आमिर खान सर को अपनी प्रेरणा बनाई। जब मैंने उन्हें अपने किरदार के लिए बाल बढ़ाते हुए देखा, तो मैंने भी इसे आजमाने का सोचा ताकि मैं भी किरदार के लिए अपने लुक को परफेक्ट कर सकूं।"
पेचीदा रोमांस की इस एक्साइटिंग स्टोरी में विजयेंद्र सबसे बड़े बराड़ भाई अंगद की भूमिका में हैं। वह सीरत और साहिबा के साथ एक रोमांटिक जाल में उलझ जाता है, ऐसे में आखिर वह किसके पास जाएंगे? ये तो शो के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
स्टार प्लस पर तेरी मेरी डोरियां देखने के लिए हो जाइए तैयार जो 4 जनवरी से शाम 7 बजे टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications












