TMD Spoiler Alert: अंगद से अपने प्यार का इजहार करेगी साहिबा, अपनी सास को असली औकात दिखाएगी सीरत

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: मशहूर टीवी शो तेरी मेरी डोरियां में इस वक्त रूमी का मामला अब ठंडा पड़ चुका है। अंगद भी अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है लेकिन उसके मन में इस बात की कड़वाहट है कि साहिबा ने उसके ऊपर कभी भरोसा ही नहीं किया और अब साहिबा उसे मनाने की कोशिशों में लगी हुई है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद ऑफिस में तो होगा लेकिन उसने साहिबा के साथ बॉडीगार्ड को भिजवाया है, जो साहिबा के पल-पल की खबर अंगद को दे रहा है। अंगद का काम मन में नहीं लग रहा है क्योंकि उसे डर है कि कहीं फिर से साहिबा को कुछ ना हो जाए।
सीरत की सास उसे ताना देती है कि उसकी इस घर में क्या औकात हो गई है, नौकरानियों की तरह घर में प्लेटे लेकर घूम रही है। वो कहती है कि अब सीरत को चले जाना चाहिए क्योंकि घर में अब कोई भी उसके आसपास नहीं रहना चाहता। लेकिन सीरत भी चुप नहीं रहती और वो अपनी सास को पलटकर जवाब देती है।
साहिबा अपनी बहन कीरत को अपना हाले दिल बयान करती है तो कीरत कहती है कि वो उससे प्यार करने लगी है। साहिबा कहती है कि वो अंगद के लिए बहुत कुछ करना चाहती है, लेकिन अंगद उससे बहुत नाराज है और वो बस हालातों के ठीक होने का इंतजार कर रही है।
सीरत के तानों से जस्सी को अपना पुराना प्यार याद आ जाता है और वो अपने एक्स हस्बैंड यश को फोन करती है और कहती है कि उसे लगता है कि एक बार उसे और यश को मिलना चाहिए और अपने दर्द को बांटना चाहिए। यश ये कहकर बात टाल देता है कि वो बिजी है और उसे सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











