TMD Spoiler Alert: अंगद को घरवालों के सामने धोखेबाज करार कर देगा सनी सूद, साहिबा के मन में घूमेगी शक की सुई

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उस पर फ्रॉड होने का केस किया जा रहा है। अंगद को ये जानकर झटका लगा है कि साहिबा ने उससे बातें छिपाई हैं और अब वो साहिबा से नाराज है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मन्नत किसी से मिलने के लिए जाएगी और साहिबा उसका पीछा करेगी। साहिबा देखेगी कि मन्नत अंगद जैसे ही शख्स को गले लगा रही है। तभ मन्नत को पता लग जाएगा कि साहिबा उसे चोरी-छिपे देख रही है और साहिबा की भनक लगते ही सनी वहां से भाग जाएगा।
तभी वहां पर अंगद आ जाता है और साहिबा उसे देखकर हैरान रह जाती है। सभी घरवाले मन्नत को ढूंढ़ते हुए वहां पहुंच जाते हैं, जहां अंगद साहिबा और मन्नत होते हैं। मन्नत कहती है कि साहिबा के आते ही सनी भाग गया और अब ऐसे बर्ताव कर रहा है, जैसे कि वो उसे जानता ही नहीं है।
मन्नत साहिबा से कहती है कि सबको बताए कि सनी ने उसको गले से लगाया था कि नहीं। साहिबा कहती है कि मन्नत सही कह रही है कि एक शख्स ने उसे गले लगा रखा था लेकिन वो कौन था, वो पता नहीं क्योंकि उसने शक्ल नहीं देखी उसकी। क्योंकि जैसे ही वो उसके पास जा रही थी वो भाग गया। मन्नत कहती है कि जहां से सनी गायब हुआ, वहीं से अंगद आया है और इसका मतलब तो यही है कि सनी ही अंगद है। इस पर साहिबा कहती है कि उसका अंगद किसी गैर लड़की को गले क्या हाथ भी नहीं लगा सकता।
साहिबा और मन्नत की बातें सुनकर अंगद कहता है कि सनी यहीं लुधियाना में और वो सबपर नजर रखे हुए है। मन्नत सबको दिखाती है कि सनी सनी ने उसे किस नंबर पर कॉल किया था। पार्थ उस नंबर पर कॉल करता है तो आसपास ही रिंगटोन सुनाई देने लग जाती है। खोजने पर पता चलता है कि रिंगटोन की आवाज अंगद की गाड़ी के अंदर से ही आ रही है और पता चलता है कि अंगद के फोन पर ही रिंग आ रही होती है। इस पर मन्नत चिल्ला-चिल्लाकर कहती है कि सनी ही अंगद है।
मन्नत का भाई पार्थ फिर अंगद पर इल्जाम लगाने लग जाता है कि वो उसकी बहन को फंसाने की कोशिश कर रहा है और साहिबा और मन्नत को बेवकूफ बना रहा है। पार्थ अंगद को धमकी देता है कि वो उसे छोड़ेगा नहीं क्योंकि उसने उसकी बहन की जिंदगी के साथ खेला है। अंगद कहता है कि उसे नहीं पता कि उसके गाड़ी में वो फोन कैसे आया और ये फोन उसका नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











