TMD Spoiler Alert: साहिबा के झूठ से अंगद को फिर लगी चोट, सुधरने की बजाय और बिगड़ गया रिश्ता

TMD Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उस पर फ्रॉड होने का केस किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सनी सूद की मंगेतर मन्नत अंगद को अपना प्यार समझ रही है और उसने बरार हाउस के बाहर आकर तमाशा कर रही है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मन्नत कहेगी कि साहिबा उसे अपने जाल में फसाने की कोशिश कर रही थी तभी यश कहते हैं कि वो भी वहां मौजूद थे और उसकी बातों से तो नहीं लगा कि साहिबा उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। फिर भी मन्नत नहीं मानती है। तभी अंगद के घरवाले उसे अंगद से दूर रहने की सलाह देते हैं। मन्नत अंगद से कहती है कि वो दोनों वापस लंदन जाकर फिर से अपनी नई दुनिया बसाएंगे। अंगद उसे वहां से चले जाने के लिए कहता है तो मन्नत बेहोश हो जाती है।

मन्नत का भाई कहता है कि मन्नत परेशान है और कई दिनों से सोई नहीं है। पूरा दिन कॉफी पीती रहती है ताकि सनी से वो मिल सके। पार्थ कहता है कि उसने सनी सूद को ढूंढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला। अंगद मन्नत को बरार हाउस में एक रात के लिए रुकने के लिए कह देता है क्योंकि उसकी तबीयत खराब होती है। इसके बाद अंगद साहिबा से पूछता है कि जब उसने कहा था कि सनी सूद और डायमंड के मामले से दूर रहे तो वो मन्नत से मिलने क्यों गई थी। सब लोग साहिबा को उल्टा-सीधा सुनाने लग जाते हैं कि वो बिना अंगद को बताए मन्नत से मिलने क्यों गई थी।

अंगद कहता है कि उसने सनी सूद को ढूंढ़ने के लिए प्रोफेशनल लोगों को लगा रखा है, तब साहिबा को पता लगता है कि अंगद भी सनी को ढूंढ रहा है। साहिबा कहती है कि वो अंगद को किसी मुसीबत में नहीं देख सकती है तो अंगद भी कहता है कि वो हाल ही में रूमी के चंगुल से छूटी है और वो भी साहिबा को किसी मुसीबत में नहीं देख सकता है। अंगद साहिबा से नाराज हो जाता है कि उसने उससे बातें छिपाई। वो साहिबा को बिना बताए घर से चला जाएगा।

दूसरी तरफ अंगद की बुआ जसलीन एक बार फिर से यश से अपने प्यार का इजहार करती है और यश भी कहता है कि वो भी जसलीन के लिए वही महसूस करता है जो जसलीन उसके लिए करती है। यश कहता है कि सारा मामला एक बार ठंडा हो जाए तो वो बेबे और दारजी से बात करेगा।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X