TMD Spoiler Alert: साहिबा के सच छिपाने की आदत से परेशान होगा अंगद, सीरत डालेगी आग में घी

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि वीर ने सभी घरवालों के सामने कीरत के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया और कीरत ने भी वीर के लिए अपने जज्बात जाहिर किए लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। वीर ने कीरत के मम्मी पापा से वादा किया कि वो कीरत के लिए कुछ बनकर जरूर दिखाएगा।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सीरत साहिबा पर उंगली उठाएगी कि साहिबा को पहले से ही सबकुछ पता होगा लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। अंगद कहता है कि साहिबा को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। अंगद कहता है कि अभी इन सब चीजों से भी ज्यादा जरूरी मुद्दे हैं उसकी जिंदगी में वो घरवालों को बताता है कि जो हीरा उसने बेचा था, वो नकली निकला।
वो अनजान शख्स इस बात की खुशी मना रहा है कि अंगद और उसका परिवार धीरे-धीरे बड़ी मुसीबत में फंसता जा रहा है। उधर साहिबा अंगद का मूड ठीक करने की कोशिश करती है, क्योंकि वो काफी परेशान होता है। अंगद थोड़ा आराम करने ही जा रहा होता है कि तभी एक लड़की की आवाज आती है, जो सनी-सनी चिल्ला रही होती है।
सबलोग बाहर जाकर देखते हैं तो ये वही लड़की होती है, जो दिवाली पार्टी में अंगद के गले लगी थी और उसे अपना सनी बता रही थी। वो फिर से बार-बार अंगद को सनी कहती है। मन्नत कहती है कि उसने वही ड्रेस पहनी है जिसे पहनने के बाद सनी ने उसे प्रपोज किया था और आज का दिन भी वही है और वो चाहती है कि हर महीने प्रपोजल एनिवर्सिरी को सेलिब्रेट किया जाए। अंगद उस लड़की डांटकर वहां से भगाने की कोशिश करता है। लेकिन मन्नत अंगद के गले लग जाती है और साहिबा उसे हटा देती है।
मन्नत बताती है कि साहिबा उससे मिलने आई थी और ये बात जानकर अंगद हैरान रह जाता है। अंगद कहता है कि जब उसने साफ-साफ तरीके साहिबा को इस मामले में नहीं पड़ने को कहा था तो वो क्यों गई मन्नत से मिलने के लिए। अंगद साहिबा पर गुस्सा हो जाता है। सीरत भी अंगद को साहिबा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। मन्नत अंगद से कहती है कि उन दोनों को वापस लंदन चले जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications