..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 27 November veer decided to become a successful person for keerat - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: वीर को कीरत के काबिल नहीं समझेंगे घरवाले, प्यार के चक्कर में परिवार को छोड़ने को तैयार वीर

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि वीर ने सभी घरवालों के सामने कीरत के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया और जब कीरत के घरवालों को बुलाया गया तो कीरत ने भी वीर के लिए अपने जज्बातों को जाहिर कर दिया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कीरत का इजहार-ए-इश्क सुनकर उसकी मां उसे डांटेगी। मनबीर फिर से कीरत और उसके माता-पिता की बेइज्जती करेगी। लेकिन वीर कहेगा कि वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इतनी सी बात सभी घरवालों को समझ क्यों नहीं आ रही है और वो जाकर कीरत का हाथ पकड़ लेगा। वीर की मां एक बार फिर से वीर को समझाने की कोशिश करती है।

सभी लोग कहते हैं कि वीर और कीरत के बारे में जो भी बात होगी, सबके सामने होगी। कीरत वीर की मां कहती है कि वो उनके फैसले का मान रखेगी और उन्हें कुछ भी नहीं कहेगी और उनके फैसले का मान भी रखेगी। लेकिन वो एक बात ये बता दें कि वो कीरत से इतनी नफरत क्यों करती हैं। कीरत कहती हैं कि साहिबा जब इस घर में आई थीं तो सिर्फ उन्होंने उसका साथ दिया था तो अब वो कीरत को क्यों नहीं स्वीकार कर रही हैं।

कीरत की मां कहती है कि उसे कीरत से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसे दिक्कत है कीरत के इस घर की बहू बनने से। वो कहती है कि तुम ढंग से लड़की नहीं बन सकती तो बहू क्या बनेगी। इस पर कीरत के पापा कहते हैं कि अगर हमारी बेटी इस घर की बहू बनने लायक नहीं है तो वीर भी हमारे घर का दामाद बनने लायक नहीं है। वो कहते हैं कि वीर ने आजतक किया क्या है? और इसकी हैसियत क्या है? इस पर वीर कहेगा कि वो कीरत के लिए अपने परिवार के खिलाफ जाने के लिए भी तैयार है। इस पर कीरत के पापा कहते हैं कि कीरत और वीर का कोई मेल नहीं है।

अंगद अपने ससुर से कहता है कि उसे यकीन है कि एक दिन उसका भाई वीर एक बड़े मुकाम पर पहुंचेगा। वो कहता है कि वीर चाहे तो एक दिन में ही 100 गाने रिलीज कर सकता है लेकिन उसके अंदर खुद्दारी है और वो अपने नाम पर ही कुछ करना चाहता है बरार के नाम पर नहीं। साहिबा भी कहती है कि उसे वीर पर पूरा भरोसा है कि वीर अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ तो जरूर बड़ा करेगा। ये सुनकर वीर की बुआ कहती है कि जो लोग सड़कों पर रेहड़ी लगाते हैं बरार परिवार के बेटे की औकात ना दिखाएं। ये सब सुनकर वीर कीरत के मां-बाप से वादा करता है कि वो कीरत के लिए काबिल बनकर दिखाएगा और उनका दिल जीत कर रहेगा। लेकिन फिर भी संतोष कीरत को वहां से लेकर चली जाती है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X