TMD Spoiler Alert: वीर करेगा कीरत के लिए अपने प्यार का ऐलान, ये सुनकर गुरलीन कीरत को धक्के मारकर निकालेगी बाहर

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद ने आखिरकार हीरे से छुटकारा पा लिया है। उसने वो हीरा किसी और को बेच दिया है और दूसरी तरफ कीरत के कोच को भी बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि उसने कीरत को गलत तरीके से छुआ था।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कीरत के कोच की पिटाई करते हुए वीर का वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर बरार हाउस के लोग परेशान हो जाते हैं। सबलोग वीर को ढू्ंढ़ने के लिए जाने ही वाले होते हैं कि तभी साहिबा घर आ जाती है और उसके साथ कीरत और यश घर आ जाते हैं। वीर को पट्टियां बंधी होती है और उसकी हालत देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।

यश सबको बताता है कि कीरत के साथ उसके कोच ने बदतमीजी की थी और उसे गलत तरीके से छुआ था इसलिए वीर खुद को संभाल नहीं पाया और जाकर उससे भिड़ बैठा। जसलीन यश का शुक्रिया अदा करती है और कहती है कि उसने इस घर के दोनों बेटों को बचा लिया है और इस पर यश इमोशनल हो जाता है और कहता है कि वो अपने बेटे गैरी को नहीं बचा पाया। सब लोग उसे संभालने की कोशिश करते हैं।

वीर की मां पूछती है कि वीर कीरत के चक्कर में उस कोच से भिड़ा क्यो? इस पर कीरत कहती है कि वीर को उसकी वजह से इतनी सारी चोटें आईं और इसके लिए वो सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगती है। इस पर वीर की मां कीरत पर गुस्सा हो जाती है और कहती है कि उसने उससे कुछ नहीं पूछा तो वो जवाब ना दे। साहिबा कहती है कि वीर और कीरत बहुत अच्छे दोस्त हैं और इसलिए वीर ने कीरत के लिए स्टैंड लिया।

वीर की मां उससे पूछती है कि उसका बेटा वीर गुंडे की तरह हरकतें क्यों कर रहा है और वो भी कीरत की वजह से। सब लोग वीर से यही सवाल पूछने लग जाते हैं कि आखिर उसने कीरत के लिए इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? तो वीर सबको बता देता है कि वो कीरत से प्यार करता है। ये सुनकर वीर की मां अपने होश खो बैठती है। वहीं कीरत भी वीर के मुंह से ये बात सुनकर हैरान हो जाती है। वीर की मां की कीरत को घर से चले जाने को कह देती है और साथ ही उसे धमकी देती है कि वो वीर से दूर ही रहे। वीर की मां इल्जाम लगाती है कीरत वीर को फंसा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X