..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 23 November Sahiba Going to meet Sunny Sood and got shocked - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: साहिबा की हुई सनी सूद से मुलाकात, शक्ल और हुलिया देखकर साहिबा के उड़ गए होश

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद जिस डायमंड के लिए इतना परेशान हो रहा था वो उसे अपने घर में मन्नत के द्वारा ही मिल गया। अब वो जल्द से जल्द इस डायमंड से छुटकारा पाना चाहता है। वहीं, साहिबा को लगता है कि इन सबके पीछे सनी सूद को बड़ी चाल चलने वाला है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा मन्नत से मिलने के लिए यश के पास जाती है और उससे मिलने की रिक्वेस्ट करती है। लेकिन मन्नत साहिबा को देखते ही अपना आपा खोने लग जाती है और कहती है कि उसका सनी उसके पास नहीं है और उसकी वजह साहिबा ही है। लेकिन साहिबा कहती है कि वो सनी सूद के बारे में कुछ बताए ताकि वो उसे ढूंढ सके। साहिबा मन्नत को वो आर्टिकल दिखाती है, जिसमें अंगद का नाम होता है। लेकिन फिर भी मन्नत नहीं मानती कि वो अंगद है और उसका सनी नहीं।

साहिबा जब होटल से बाहर निकलती है तो उसे सामने कीरत की रेसलिंग अकैडमी दिखाई देती है। वो कीरत के बारे में जानने के लिए अकैडमी में जाती है तो उसे पता चलता है कि कीरत कई दिनों से प्रैक्टिस करने ही नहीं आ रही है। ये सुनकर साहिबा हैरान रह जाती है। वहीं दूसरी तरफ अंगद हीरे को बेचने की कवायद में लगा हुआ है और एक डील पक्की कर लेता है और हीरा दूसरी पार्टी को दे देता है।

वीर कीरत से मिलने आता है और उसके लिए गाना गाता है। लेकिन कीरत के चेहरे से उदासी जाती ही नहीं है। वीर कीरत से बार-बार पूछता है कि उसे क्या हुआ है लेकिन वो उसे कुछ बताने को राजी ही नहीं होती। वीर कीरत के लिए कुछ लेने जाता है तभी साहिबा कीरत से मिलने जाती है। साहिबा कीरत से पूछती है कि वो अकैडमी क्यों नहीं जा रही है। क्या कोई उसे परेशान कर रहा है। ये बात सुनकर कीरत रोने लग जाती है। कीरत बताती है कि उसके कोच ने उसे गलत तरीके से छुआ है और जब वो उसका विरोध करती है तो उसे चैंपियनशिप से निकाल दिया गया। ये बात वीर सुन लेता है और उसे बहुत बुरा लगता है।

कीरत और साहिब उस कोच के पास जाते हैं सबक सिखाने के लिए लेकिन वहां पहुंचकर देखते हैं कि वीर पहले से ही कोच की पिटाई कर रहा होता है। लेकिन फिर वो वीर को ही मारने लग जाता है। कीरत वीर को संभालने की कोशिश करती है लेकिन वीर मानता ही नहीं है। वो कहती है कि अगर वीर को कुछ हो गया तो वो रह नहीं पाएगी। ये देखकर कीरत का कोच उसे कैरेक्टरलेस कहता है तो साहिबा उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। साहिबा कहती है कि उसकी बहन अब कोच के खिलाफ हैरासमेंट के केस करेगी। तभी वहां पर यश आ जाता है और कहता है कि वो इस रेसलिंग टीम का स्पॉन्सर है और वो उस कोच को सस्पेंड कर देता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मन्नत साहिबा को बुलाएगी उसके सनी से मिलवाने के लिए और साहिबा उसे देखकर हैरान रहा जाती है क्योंकि वो हूबहू अंगद जैसा दिखता था।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X