TMD Spoiler Alert: सीरत को चोरी करने पर मजबूर करेगा सनी सूद, कीरत के कोच कांड का वीर और साहिबा को लगेगा पता

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि जिस डायमंड की डिलीवरी लेने वो मुंबई गया था वो डायमंड उसे वहां नहीं मिला और सब लोग उसे सनी-सनी कहकर बुलाने लगे। घर पर दिवाली पार्टी में भी एक लड़की अंगद को कहती है कि उसने उसके सगाई की है। लेकिन अंगद कहता है कि वो सनी नहीं है और उसने उस लड़की से कोई सगाई नहीं की है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मन्नत वो वीडियो दिखाएगी, जिसमें सनी ने उसे अंगूठी पहनाई थी लेकिन उसमें सनी की शक्ल दिखाई नहीं देती। अंगद को गुस्सा आ जाता है और कहता है कि मुझे नहीं पता कि तुम्हारा सनी कौन है लेकिन वो अंगद सिंह बरार है और उसकी ऊंगली में जो हीरा है वो उसी ने खरीदा है किसी सनी ने नहीं। मन्नत उसे बार-बार सनी ही कहती रहती है और फिर मन्नत का भाई उसे लेकर उस पार्टी से दूर चला जाता है। यश सबसे माफी मांगता है और कहता है कि गलती उसकी है और उसे इन्हें यहां नहीं लाना चाहिए था।
दारजी अंगद से पूछते हैं कि दो-दो जुनून-ए-दिल कैसे हो सकते हैं तो अंगद बताएगा कि एक ही जुनून-ए-दिल है और वो भी मन्नत के हाथ में था और अब उसके पास है। अंगद सबकुछ बता देता है कि कैसे मुंबई में सब लोग उसे सनी समझ रहे थे और एक फ्रॉड के चलते वो डायमंड नहीं ले पाया। अंगद साहिबा से कहता है कि अब उसे भी लगने लगा है कि डायमंड और सनी सूद का कुछ तो चक्कर जरूर है।
वो अनजान शख्स सीरत से अंगद के लॉकर में चोरी करने की बात कहता है तो वो कहती है कि वो नहीं कर पाई, इसके बाद वो शख्स सीरत को मिलने के लिए रात में बुलाता है। दूसरी तरफ अंगद उस डायमंड को बेचने की बात कहता है, जिसके लिए उसने इतनी मेहनत की थी, अंगद के इस फैसले पर सभी घरवाले अपनी हामी भर देते हैं।
एक बार फिर देर रात सीरत उस अनजान शख्स से मिलने पहुंच जाती है और वो सीरत के साथ बदतमीजी करता है और फिर से लॉकर चोरी करने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ साहिबा अंगद का दिल जीतने के लिए उसके पसंद का खाना बनाने की कोशिश करती है और साथ ही सनी सूद के बारे में पता करने की कोशिश भी करती है तो अंगद उसे ऐसा करने से मना कर देता है और कहता है कि वो अब सनी की ज्यादा टेंशन ना ले, वो एक बार उस हीरे को बेच देगा तो सारी मुसीबत खत्म हो जाएगी। साहिबा का मानना है कि सनी बहुत खतरनाक आदमी है और वो अंगद की पहचान के साथ बहुत कुछ गलत चीजें कर सकता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा कीरत से पूछेगी कि उसके साथ क्या चल रहा है तो कीरत बताएगी कि उसके कोच ने उसके साथ बदतमीजी की है और ये बात वीर को भी पता लग जाएगी। इससे पहले साहिबा जाकर उस कोच को सबक सिखाती, वीर उसके साथ हाथापाई करने लग जाता है। कीरत उसे रोकती है और कहती है कि वो कोच उसे मार डालेगा और वो उसे खो नहीं सकती। वो कोच कीरत को कैरेक्टरलेस कहता है तो साहिबा उसके गाल पर जोर से तमाचा मारती है।


Click it and Unblock the Notifications