..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 21 November Angad lie will be revealed girl will show her diamond ring - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: अंगद के झूठ का सबके सामने होगा पर्दाफाश, सरेआम अनजान लड़की लगाएगी धोखा देने का इल्जाम

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद साहिबा बिना हीरा लिए लौटकर घर आ गए हैं। उन्होंने अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया है, दूसरी तरफ सीरत अंगद के लॉकर से कुछ चुराने की कोशिश में लगी हुई है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सीरत जब अंगद के लॉकर से कुछ चुराने की कोशिश में लगी होगी तभी साहिबा वहां पर पहुंच जाएगी। साहिबा को देखकर सीरत छिप जाएगी। साहिबा हाउस हेल्प को अंगद का कमरा लॉक करने के लिए कहती है और सीरत अभी अंदर ही होती है। लेकिन वो मौका देखकर वहां से बाहर निकल जाती है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगता है।

साहिबा एक बार फिर से कीरत के पास जाती है और पूछती है कि वो उससे क्या छिपा रही है। लेकिन कीरत बातों को घुमा देती है। बरार हाउस की दिवाली पार्टी में यश की एंट्री होती है और पूरे बरार परिवार ने यश का स्वागत किया। यश अपने साथ दो गेस्ट भी लेकर आता है- पार्थ और मन्नत। लेकिन पार्थ और मन्नत अंगद को देखकर हैरान रह जाते हैं। अंगद जैसे ही उनसे मिलने आता है तो मन्नत उसे सनी सूद कहकर गले लग जाती है।

मन्नत अंगद के गले लगकर रोते हुए कहती है कि सनी ने उसे क्यों छोड़ा? अंगद कहता है कि वो सनी नहीं है। वो कहती है कि सनी ने उसे पहले प्रपोज किया और फिर एक दिन बात करनी बंद कर दी। लेकिन अंगद बार-बार कहता है कि वो सनी नहीं है। सब लोग उस लड़की से कहते हैं कि ये अंगद है लेकिन वो लड़की किसी की बात मानने से इंकार कर देती है और अपने हाथ की अंगूठी दिखाती है जो सनी ने उसे पहनाई होती है।

अंगद वो अंगूठी देखकर हैरान रह जाता है और पूछता है कि उसे वो अंगूठा कहां से मिली। अंगद सबको बताता है कि उस लड़की के हाथ में जो डायमंड है, वो वही डायमंड है जिसकी डिलीवरी लेने वो मुंबई गए थे। साहिबा भी हैरान रह जाती है। वो लड़की कहती है कि उसे ये अंगूठी सनी ने ही पहनाई है और वो वीडियो दिखाने की बात कहती है जिसमें सनी उसे अंगूठी पहना रहा होता है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी घरवाले अंगद से पूछेंगे कि दो-दो डायमंड कैसे हो सकते हैं। तो अंगद कहता है कि वो बेशकीमती हीरा एक ही है और वो उस लड़की की अंगूठी में लगा हुआ है। साहिबा को दाल में कुछ काला नजर आता है और कहता है कि सनी सूद का यूं आजाद घूमना उसके लिए सेफ नहीं है। वहीं सीरत के कमरे में वो शख्स पहुंच चुका है, जो इन सबका मास्टरमाइंड है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X