TMD Spoiler Alert: हीरे के चक्कर में रातोंरात बर्बाद होगा अंगद, मन्नत नाम की लड़की साहिबा से छीनेगी उसका प्यार

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा को अंगद की सिक्योरिटी की काफी फिक्र होती है। उसे दाल में कुछ काला नजर आता है लेकिन अंगद कहता है कि वो फालतू में परेशान हो रही है। दूसरी तरफ कीरत के साथ उसका कोच छेड़खानी करता है वो उसका विरोध करती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद हीरे की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचता है और यह बात जानकर शॉक रह जाता है कि हीरे की डिलीवरी हो चुकी है। अंगद उस डिलीवरी देने वाले शख्स के साथ मारपीट करने लग जाता है। डिलीवरी देने वाला शख्स कहता है कि डिलीवरी लेने वही आया था और अब डिलीवरी का बात से मना कर रहा है।
अंगद होटल पहुंचता है तो पीछे-पीछे पुलिस भी आ जाती है और वो कहती है उसने डायमंड की डिलीवरी देने वालों के साथ बदतमीजी की है। लेकिन पुलिसवाले अंगद की बात पर यकीन नहीं करते हैं और अंगद से कहते हैं कि वो जल्द ही उससे दोबारा मिलने आएगा। साहिबा को लगता है कि डायमंड और सनी सूद का मामला एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। लेकिन अंगद उसकी बात मानने से इंकार कर देता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जसलीन का एक्स हस्बैंड यश अपने साथ पार्थ और मन्नत नाम के दो लोगों को साथ में लाएगा, जिसमें से मन्नत अंगद के गले लग जाती है और उसे सनी के नाम से पुकारने लग जाती है। ये देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। वो लड़की अपने साथ सबूत भी लेकर आती है कि वो अंगद नहीं सनी सूद है जिसने उसके साथ सगाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications