TMD Spoiler Alert: साहिबा अंगद से करेगी अपना इजहार-ए-इश्क, डायमंड के चक्कर में जेल जाएगा अंगद

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि कुछ लोग अंगद और साहिबा पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी तरफ सीरत के साथ भी एक शख्स जोर जबरदस्ती कर रहा है और कीरत के साथ उसका कोच गलत हरकत करने की फिराक में है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा अंगद को मनाने के लिए उसे प्यारा सा सरप्राइज प्लान करती है। साहिबा अंगद के लिए गाना गाती है। साहिबा फिर मराठी मुल्गी बनकर आती है और अंगद को सरप्राइज देती है। साहिबा कहती है कि उसके लिए अंगद के संग रिश्ता बहुत मायने रखता है और वो अंगद से माफी मांगती है।

साहिबा कहती है कि जब वो दुल्हन बनकर मंडप में आई थी तो उसे लगा था कि वो अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रही है लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वो ही उसकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत गलती बन जाएगी। साहिबा कहती है कि वो अंगद को जानना चाहती है। साहिबा कहती है कि वो अपने रिश्ते को इतना मजबूत बनाना चाहती है कि उनकी जिंदगी में किसी तीसरे की कोई जगह ना बचे और वो अपनी जिंदगी अंगद के साथ ही बिताना चाहती है। वक्त अच्छा हो या बुरा बस हमेशा साथ होना चाहिए। साहिबा अंगद से पूछती है कि क्या वो भी उसके लिए ऐसा ही महसूस करता है?

अंगद इससे पहले कुछ जवाब दे पाता, कुछ लोग उस पर हमला कर देते हैं। वो लोग सनी सूद समझकर अंगद पर हमला बोलते हैं। लेकिन अंगद उनको मारकर भगा देता है। तभी होटल का मैनेजर आता है और उन गुंडो को भगा देता है। अंगद साहिबा मैनेजर पर भड़कते हैं और कहते हैं कि उनकी सिक्योरिटी टाइट नहीं है तो इस पर मैनेजर कहता है कि वो क्या करे, सबलोग उसे सनी सूद समझ रहे हैं। वो अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है कि अंगद को किसी तरह की दिक्कत ना हो।

अंगद हीरे की डिलीवरी से पहले पासकोड लेने जाता है और होटल का मैनेजर उस पर नजर रखे हुए होता है। साहिबा भी अंगद के पीछे-पीछे जाती है। साहिबा अंगद से कहती है कि उसकी जान को खतरा है इसलिए वो लुधियाना वापस जाने के लिए बोलती है। लेकिन अंगद कहता है कि वो डायमंड लिए बिना वापस नहीं जा सकता है। साहिबा कहती है कि उसे लगता है कि ये सब उस डायमंड की वजह से ही हो रहा है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डायमंड अंगद तक पहुंचता ही नहीं है और उसकी डिलीवरी कहीं और हो जाती है। बाद में अंगद पर साउथ अफ्रीका की डायमंड कंपनी चोरी और फ्रॉड का इल्जाम लगाती है और पुलिसवाले अंगद को हिरासत में लेने के लिए आते हैं।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X