..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 16 November sahiba will plan romantic date with angad - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: साहिबा पर चढ़ेगा अंगद के प्यार का रंग, कीरत को कोच की गलत नीयत का होगा एहसास

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा और अंगद दोनों मुंबई में हैं। जहां साहिबा लगातार अंगद का दिल जीतने की कोशिशों में लगी हुई है। वहीं मुंबई पहुंचकर अंगद को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि कुछ लोग सनी सूद समझकर उसके पीछे पड़े हुए हैं।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद साहिबा से पूछता है कि वो इस रिश्ते के बारे में क्या सोचती है लेकिन साहिबा कुछ जवाब नहीं देती है और यह देखकर एक बार फिर से अंगद हर्ट हो जाता है और कहता है कि उसे पता था कि साहिबा उन दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ नहीं सोचती। दूसरी तरफ सीरत का हाथ एक अनजान शख्स ने पकड़ा हुआ है और वो उसे बरार हाउस में चोरी करने के लिए कह रहा है। लेकिन सीरत उसे मना कर रही है। लेकिन थक हारकर सीरत को उस अनजान शख्स की बात माननी पड़ती है। लेकिन जैसे ही वो होटल के कमरे से बाहर निकल रही होती है, उसे उसकी सास देख लेती है।

साहिबा कीरत को फोन करती है और अपनी अंगद की लड़ाई के बारे में बताती है तो कीरत कहती है कि इससे पहले की देर हो जाए साहिबा को जाकर अपने दिल की बात कर लेनी चाहिए। साहिबा भी तय करती है कि वो अपना हाल-ए-दिल बयां करेगी। दूसरी तरफ जसलीन सीरत को फोन करेगी और पूछेगी कि वो कहां पर है तो सीरत कहेगी कि वो अपने मम्मी-पापा के यहां आई है तो जसलीन कहेगी कि अपनी मां से बात कराओ और ये सुनकर सीरत के होश उड़ जाएंगे। जसलीन कहती है कि वो होटल से अपने घर इतनी जल्दी कैसे पहुंच जाएगी लेकिन सीरत जसलीन की बात घुमाने की कोशिश करेगी लेकिन जसलीन सीरत की बातों को पकड़ लेगी।

कीरत चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही होती है लेकिन उसके कोच की कीरत पर बुरी नजर होती है और प्रैक्टिस के दौरान वो उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है और कीरत को इस बात का एहसास हो जाता है वो कोच को डांटती भी है लेकिन कोच उसे ही बरगला देता है। दूसरी तरफ एक बार फिर से साहिबा अंगद को बिना बताए वहां से चली गई है और अंगद परेशान होकर साहिबा को ढूंढ रहा है तभी उसके पास एक बच्ची आती है, जो उसे गुलाब का फूल देती है और ऐसे-ऐसे तीन बच्चियां आती हैं और साहिबा एक मैसेज देती है कि वो उसका बीच के किनारे इंतजार कर रही है।

जसलीन अपने एक्स पति से मिलने जाती है और यश ने भी जसलीन के साथ लंच करने के लिए पूरा का पूरा रेस्तरां ही बुक करा लिया था। यश आज भी वही घड़ी पहनता है जो जसलीन ने उसे दी थी। ये देखकर जसलीन के दिल के अरमान जाग जाते हैं। दूसरी तरफ साहिबा अंगद के लिए प्यारा सा सरप्राइज प्लान करती है और अंगद उस जगह पर पहुंच जाता है, जहां साहिबा ने उसके लिए सरप्राइज प्लान किया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद साहिबा साथ में रोमांटिक पल बिता रहे होंगे तभी वहां पर कुछ लोग आकर अंगद पर हमला करेंगे।ंंं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X