TMD Spoiler: साहिबा को लगेगी अंगद के साथ कुछ गलत होने की भनक, साहिबा के सामने अंगद पर होगा हमला

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद और साहिबा मुंबई में हैं और इस मौके का साहिबा भरपूर फायदा उठाना चाह रही है और अंगद को मनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अंगद है कि मान ही नहीं रहा है और ऊपर से वो सनी सूद के किस्से से भी परेशान हो गया है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि होटल का स्टाफ अंगद के बारे में बात कर रहा होता है कि तभी साहिबा वो बात सुन लेती है और उनके पास जाकर पूछती है कि वो उसके पति के बारे में क्या बात कर रहे थे। इससे पहले कि साहिबा बात को पकड़ पाती कि तभी होटल का मैनेजर आकर कहता है कि अंगद शेफ का नाम है। साहिबा को दाल में कुछ काला नजर आता है। लेकिन होटल मैनेजर उसे फुसला देता है।

साहिबा अंगद के लिए सूप लेकर जाती है लेकिन अंगद पीने से मना कर देता है लेकिन साहिबा जैसे ही सूप से प्लेट हटाती है तो अंगद से रहा नहीं जाता और उसे सूप पीने का मन करता है और वो कहता है कि वो ये सूप सिर्फ बेबे की वजह से पी रहा है। साहिबा अंगद को स्टाफ की बातचीत के बारे में बताने ही जा रही होती है कि तभी उसे लगता है कि उसके कमरे के बाहर कोई है और जब वो बाहर जाती है तो होटल का मैनेजर भाग चुका होता है।

सीरत एक बार फिर से एक अनजान शख्स से मिलने जाती है और वो उस शख्स से पूछती है कि उसने अपने प्लान के लिए उसे ही क्यों चुना। दूसरी तरफ साहिबा अंगद को बताती है कि रात में कुछ लोग उसके बारे में बात कर रहे थे। लेकिन अंगद कहता है कि वो बस ज्यादा सोच रही है, ऐसा कुछ भी नहीं है।

वो अनजान शख्स सीरत को कुछ करने के लिए कहता है, जिसके लिए सीरत मना कर देती है लेकिन जब वो जा रही होती है तो वो शख्स सीरत का हाथ पकड़ लेता है। दूसरी तरफ अंगद साहिबा साथ में खाना खा रहे होते हैं तो उनके पास एक गिफ्ट आता है जो कि सनी सूद के लिए होता है और उस गिफ्ट को देखकर एक बार फिर से अंगद परेशान हो जाता है।

साहिबा वो गिफ्ट फेंकने से मना कर देती है और कहती है कि ये पहला गिफ्ट है जो उन्हें बतौर कपल मिला है और ये बाबाजी की इशारा है कि हम इस रिश्ते को नए नजरिए से देखें। साहिबा के मुंह से ये बातें सुनकर अंगद फिर से पुरानी बातें दोहराने लग जाता है और कहता है कि वो आज भी इस सदमे से उभर नहीं पाया है कि साहिबा अंगद को तलाक देने के लिए राजी हो गई थी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा अंगद की नाराजगी दूर करने की कोशिश करती है और उसके साथ कुछ प्राइवेट पल बिताने की कोशिश करती है तभी अंगद पर हमला हो जाता है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X