TMD Spoiler Alert: अंगद साहिबा को अपने साथ मुंबई ले जाएगा, एक नई मुसीबत करेगी बरार खानदान का जीना हराम

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा के अंगद पर विश्वास ना करने की वजह से अंगद बहुत दुखी है और वो साहिबा को माफ करने के लिए तैयार नहीं है लेकिन साहिबा भी लगातार अंगद का ख्याल रख रही है और उसकी माफी का इंतजार कर रही है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद के हाथ एक बड़ी डील लगती है और साहिबा उसका मुंह मीठा करवाने की कोशिश करती है लेकिन अंगद उससे मुंह फेरे खड़ा रहता है। लेकिन साहिबा कहती है कि उसे उसकी नाराजगी के बारे में पता लेकिन उसे नाज है कि वो अंगद सिंह बरार की पत्नी है।
अंगद अपनी डील के लिए मुंबई जाने की बात कहता लेकिन सभी घरवाले उसे जाने से मना करते हैं। इस पर साहिबा जोर देती है कि अगर अंगद का जाने मन है तो उसे जाने दिया जाए। सभी घरवाले कहते हैं कि वो अंगद को अकेले कहीं नहीं जाने देंगे तो इस पर अंगद कहेगा कि वो अकेले नहीं जा रहा है, साहिबा भी उसके साथ जा रही है। ये सुनकर साहिबा दंग रह जाती है। साहिबा अंगद के साथ जाने को लेकर एक्साइटेड है, लेकिन वो थोड़ा घबरा भी रही है।
साहिबा कीरत से कहती है कि वो इस ट्रिप पर अंगद से अपने दिल की बात कह देगी। उधर सीरत साहिबा और अंगद को अलग करने का कोई तरीका ढूंढ़ रही है। सीरत अंगद के पास जाती है और उससे बात करने की कोशिश करती है लेकिन अंगद उससे बात करने से मना कर देता है और उसे दूर जाने के लिए कहता है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि साहिबा अंगद को मनाने की पूरी कोशिश करेगी और दूसरी तरफ मुंबई में एक नई मुसीबत अंगद का इंतजार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications