..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 08 November Angad is furious on Sahiba for misunderstanding - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: अंगद ने साहिबा को किया खुद से दूर, एक गलत फैसले ने बढ़ा दिए दोनों के बीच फासले

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां', लुधियाना के रईस खानदान की कहानी है जो कि गहने बनाने का काम करते हैं। बरार परिवार के सबसे बड़े बेटे की शादी धोखे से छोटे परिवार की लड़की से करा दी जाती है और इसके बाद की कहानी फैंस को काफी एक्साइट कर रही है। यह शो TRP की दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

शो में अब तक आपने देखा कि साहिबा की बहन सीरत किसी भी हाल में अपनी बहन के पति अंगद को पाना चाहती है। वो साहिबा और अंगद के बीच दूरियां बढ़ने देती है और उनकी बीच की दूरियों का फायदा उठाने की कोशिश करती है लेकिन अंगद को पता लग गया है कि सीरत ने उसे और साहिबा को ठगने की कोशिश की है और बड़ा सच छिपाया है।

अंगद ने सबके सामने सीरत की सच्चाई खोलकर रख दी है लेकिन उनसे उल्टी बाजी साहिबा पर ही डाल दी कि वो भी अंगद से अलग होना चाहती है। ये जानकर अंगद के दिल को चोट पहुंचती है। सीरत इस बात का फायदा उठाने की कोशिश करती है लेकिन अंगद सीरत को डांट देता है और साहिबा से माफी मांगने को कहता है। साहिबा अंगद से माफी मांगने की कोशिश करती है लेकिन अंगद उसकी एक बात भी सुनने को तैयार नहीं होता है। ये देखकर सीरत खुश हो जाती है।

साहिबा अंगद से पूछती है कि क्या वो अब भी उससे प्यार करता है। लेकिन अंगद कुछ नहीं कहता है। साहिबा कहती है कि अगर उसे उसके साथन नहीं रहना है तो वो यहां से चली जाएगी लेकिन अंगद कहता है कि वो कहीं नहीं जाएगी, इसी घर में रहेगी। लेकिन वो उसके फैसले से टूट गया है और अब साहिब अंगद के बीच फासले आ गए हैं।

साहिबा बिन बोले ही अंगद का ख्याल रखती है। वहीं अंगद भी साहिबा की सिक्योरिटी के लिए एक शख्स को हायर करता है और साहिबा की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसे देता है। कॉलेज में सबलोग साहिबा को देखकर खुश हो जाते हैं। अंगद बॉडीगार्ड के जरिए साहिबा की निगरानी करता है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद को कई लोग सनी सूद कहकर बुलाएंगे। कुछ लोग उसे पैसे लौटाने आएंगे यहां तक कि एक लड़की भी आएगी, जो ये कहेगी अंगद ही सनी सूद है और उसने उसके सगाई की हुई है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X