TMD Spoiler Alert: बरार खानदान के असली दुश्मन गैरी नहीं बल्कि कोई और निकला, साहिबा की जा सकती है जान

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। उसने सीरत की मदद से वो जरूरी फाइल भी हथिया ली है, जिसमें बरार खानदान की हर डिटेल मौजूद है। उधर अंगद भी गैरी के जाल में फंसता ही जा रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा का पैर सीरत के ब्रेसलेट पर पड़ जाता है और उसका पैर मुड़ जाता है। साहिबा पहचान जाती है कि वो सीरत का ब्रेसलेट है। उधर जसलीन अपनी सगाई में दिल खोलकर पैसा खर्च कर रही है। घर के सब लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि वो इतना पैसा खर्च ना करे। लेकिन जसलीन नहीं मानती है। मनबीर और जसलीन की बहस होने लग जाती है लेकिन अंगद जसलीन से कहता है कि वो जो करना चाहती हैं करें, जितना पैसा खर्च करना है करे।

दूसरी तरफ साहिबा सीरत को उसका ब्रेसलेट लौटाने जाती है तो वो सीरत की कुछ बातें सुन लेती है, जिसमें वो किसी से मिलने की बात कहती है। सीरत साहिबा को झूठी कहानियां बताती है लेकिन साहिबा को यकीन नहीं होता। साहिबा सीरत का पीछा करती है। लेकिन ये नहीं पता लगा पाती कि वो कौन से कमरे में गई है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि इस बात का खुलासा हो जाएगा कि गैरी का साथ कोई और नहीं बल्कि यशराज ही दे रहा है और वो ही बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए चालें चल रहा है और साहिबा भी उन दोनों को बात करते हुए अपनी आंखों से देख लेगी। और वो दोनों भी देख लेंगे कि साहिबा ने उनकी बातें सुन ली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X