..................... Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 06 December Garry Comeback to destroy Brar Family - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: गैरी सीरत को देगा तलाक का लालच, अंगद साहिबा में इस बात को लेकर फिर होगी लड़ाई

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा को पता लग चुका है कि सनी का पता लगाने के लिए अंगद खुद सनी बन गया है। वहीं दूसरी तरफ गैरी बरार खानदान को बर्बाद करने की प्लानिंग कर रहा है, जिसमें सीरत ने उसका जाने-अनजाने में साथ दे दिया है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद को साहिबा के सामने ही मन्नत से प्यार भरी बातें करनी पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गैरी अपने प्लान का खुलासा करता है कि कैसे उसने सीरत की मदद से अपने प्लान को अंजाम दिया। इसके बदले में उसने सीरत से कहा था कि वो उसे आजादी दे देगा। सीरत कहती है कि उसे गैरी से तलाक चाहिए। तो इस पर गैरी कहता है कि वो थोड़े समय बाद ही उसे तलाक देगा, अभी नहीं।

वहीं, अंगद अब सनी बनकर परेशान हो रहा है। क्योंकि मन्नत बार-बार उसे अपने पास बुला रही है। साहिबा भी परेशान है कि कहीं अंगद किसी बड़ी मुसीबत में ना फंस जाए। अंगद साहिबा से कहता है कि वो इन सबसे दूर रहे ताकि उसे कुछ ना हो। अंगद कहता है रूमी के चंगुल से तो वो जैसे-तैसे बच गई लेकिन आगे उसके साथ और कुछ नहीं होना चाहिए। इस पर साहिबा कहती है कि रूमी ने उसके साथ जो किया उसमें उसकी क्या गलती थी। इस पर अंगद कहता है कि रूमी ने जो किया, उसमें साहिबा की गलती नहीं थी लेकिन उसने कुछ गलत फैसले लिए थे, जिसके बाद उसकी जिंदगी जोखिम में पड़ गई थी।

साहिबा कहती है कि वो अपना ध्यान रख सकती है और शादी से पहले भी रखती थी। इसलिए अंगद अपनी फिक्र को उसके पैर की बेड़ियां ना बनाए। साहिबा अंगद से कहती है कि वो खुद को उसका बॉडीगार्ड समझना बंद करे। दोनों की बहस होने लग जाती है। बरार मैंशन में जसलीन और यशराज की सगाई का जश्न मनाया जा रहा होता है और सीरत अपना ब्रेसलेट ढूंढ़ रही होती है, जो उसने अंगद की कबर्ड में खो दिया। साहिबा का उसी ब्रेसलेट पर पैर पड़ जाता है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X