TMD Spoiler Alert: सीरत ने चुरा ली अंगद की बेहद इंपोर्टेंट फाइल, बरार खानदान को बर्बाद करने की गैरी ने खाई कसम

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि मन्नत अपनी हरकतों के लिए अंगद साहिबा से माफी मांगती है। साहिबा मन्नत और सनी की पार्टी में पहुंचती है लेकिन अंगद नहीं आता। साहिबा की नजर मास्कमैन पर पड़ती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा को मास्कमैन परेशान करेगा, साहिबा उसका पीछा करेगी लेकिन वो बार-बार भाग जाएगा। उधर सनी मन्नत के साथ डांस करने में लगा हुआ है। उधर सीरत को अंगद के लॉकर से एक फाइल चाहिए लेकिन उसे उसके लॉकर की सिर्फ चार डिजिट के बारे में ही पता होता है, बाकी के दो डिजिट के बारे में नहीं। सीरत अंदाजा लगाती है कि पासवर्ड अंगद साहिबा की शादी की तारीख है और उसका ये तुक्का सही निकलता है और लॉकर खुल जाता है।
वो मास्कमैन सनी के पीछे एक गुंडे को भेजता है, जो सनी को मारने की कोशिश करता है। लेकिन ऐन मौके पर साहिबा आकर उसे बचा लेती है। सनी साहिबा पर गुस्सा करता है कि उसने ऐसा क्यों किया, वो आदमी उसकी नजरों के सामने से भाग गया। जिस पर साहिबा उसे कहती है कि वो अंगद ही है और ज्यादा नाटक ना करे। लेकिन सनी कहता है कि वो अंगद है ही नहीं। साहिबा उससे कहती है कि अंगद बार-बार उससे झूठ बोल रहा है। तभी साहिबा गिरने वाली होती है और सनी बना हुआ अंगद उसे पकड़ लेता है और साहिबा को पता लग जाता है कि वो सनी नहीं अंगद ही है।
अंगद मान लेता है कि उसने ही सनी सूद का रूप ले लिया है। वो कहता है कि उसके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था। क्योंकि कोई उसकी पर्सनल जानकारी उस सनी सूद को लगातार दे रहा है। अंगद कहता है कि डायमंड और सनी का कोई कनेक्शन है। साहिबा भी कहती है कि उसने भी पार्टी में डायमंड और सनी सूद के बारे में बात करते हुए सुना था।
उधर मास्क मैन को भी पता है कि मन्नत के साथ वाला व्यक्ति सनी नहीं बल्कि अंगद है। सीरत वो फाइल लेकर उस मास्कमैन के पास जाती है। जहां गैरी मास्क के पीछे अपना चेहरा रिवील कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications