TMD Spoiler Alert: जसलीन एक बार फिर से बसाएगी अपना घर, वीर को भी मिलेगा गाना गाने का सुनहरा मौका

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। साहिबा ने सनी सूद को देख लिया है और वो हैरान है कि सनी बिलकुल अंगद की तरह दिखता है। अंगद को पता लग जाता है कि साहिबा एक बार फिर से मन्नत से मिलने गई है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद की मां अंगद को लेकर काफी परेशान होती है और बेबे और दारजी भी उसे समझाते हैं कि अंगद के साथ कुछ गलत नहीं होगा और असली मुसीबत तो अंगद का हमशक्ल सनी सूद है। तभी वहां पर जसलीन आ जाती है और बताती है कि वो यश से दोबारा शादी करना चाहती है। इस पर बेबे और दारजी कहते हैं कि उन्हें सोचने का समय चाहिए। जसलीन के इस फैसले पर अंगद के पिता राजी होते हैं। जसलीन ने बताया कि यश भी उसके साथ शादी करना चाहता है।
यशराज घर आकर सबको कहता है कि उसे वीर के बारे में कुछ बात करनी है। सबलोग परेशान होते हैं लेकिन यशराज ने वीर की नई एल्बम का कवर सबको दिखाया और सभी घरवाले काफी खुश हो जाते हैं। यश कहता है कि वो वीर को अपने म्यूजिक लेबल के अंदर लॉन्च करना चाहता है। वीर भी अपने म्यूजिक एल्बम के लिए तैयार हो जाता है। यशराज सभी के साथ बैठकर डिनर करता है और तभी जसलीन बताती है कि उसने घर पर बता दिया है कि वो और जसलीन एक बार फिर से एक होना चाहते हैं।
यशराज कहता है कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ये रिश्ता ना जोड़े। यशराज भी मानता है कि वो और जसलीन एक होना चाहते हैं दोबारा। दारजी भी इस रिश्ते के लिए हां कर देते हैं और कहते हैं कि वो जसलीन और यशराज की धूमधाम से शादी करवाएंगे। अंगद कहता है कि वो उसकी शादी में जसलीन का कन्यादान करना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications