..................... Teri Meri Doriyaann: साहिबा के खुलासे के बाद सीरत का साथ देंगे अंगद, क्या साहिबा को छोड़ देंगे अंगद? Teri Meri Doriyaann: Angad will support Seerat after Sahiba's revelation, will Angad leave Sahiba? - Hindi Filmibeat

Teri Meri Doriyaann: साहिबा के खुलासे के बाद सीरत का साथ देंगे अंगद, क्या साहिबा को छोड़ देंगे अंगद?

teri-meri-doriyaann-angad-will-support-seerat-after-sahiba-s-revelation-will-angad-leave-sahiba

Teri Meri Doriyaann: स्टारप्लस के सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' ने अपने एपिसोड्स में कोई न कोई ट्विस्ट लाकर हमेशा दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। अपने दिलचस्प प्रोमो और सामने आने वाले बड़े ड्रामा के जरिए दर्शकों को कहानी में एक नए ट्विस्ट से परिचित कराने के कारण शो से फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई है।

इस शो का वर्तमान ट्रैक अंगद, साहिबा और शादी के बाद के उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है। पति और पत्नी के रूप में अंगद और साहिबा का सफर रोलरकोस्टर राइड जैसा रहा है। वैसे अब तक इस शो में दर्शकों ने कई बार हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नियति ने उनके लिए क्या लिखा है।

साहिबा ने सामने लाया सच

अंगद और साहिबा के फैन्स ने एक नई दोस्ती देखी है जो दोनों के बीच पनप रही है। दूसरी ओर, गैरी के गंदे इरादों को साहिबा समझ जाती है, जो बराड़ के लिए एक बड़ा खुलासा होगा। साहिबा ने सीरत और अंगद की शादी के दिन गैरी और सीरत के भाग जाने का सच सामने लाया है। अंगद गैरी से नाराज और गुस्सा हो जाता है जिसकी वजह से अंगद गैरी को थप्पड़ मार देता है। अंगद तब सीरत का समर्थन करने का फैसला करता है, जो साहिबा के मन में एक सवाल छोड़ देता है कि क्या अंगद उसे छोड़ देगा और यह उसे क्यों प्रभावित कर रहा है।

रियलिटी चेक के बाद अंगद और साहिबा के जीवन में होने वाले ड्रामा को देखना दिलचस्प होगा।

क्या होगा अंगद का फैसला!

इस शो में साहिबा की भूमिका निभाने वाली हिमांशी पराशर कहती हैं, "अंगद से शादी करने के बाद से साहिबा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, फिर भी वह सच्चाई के लिए खड़ी रहीं और बिना किसी के समर्थन के खुद को सही साबित करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। साहिबा हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रही है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों और यह कुछ ऐसा है जो मेरे किरदार में मुझसे मिलता जुलता है। साहिबा द्वारा किए गए बड़े खुलासे के साथ, अंगद ने सीरत की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है और अंगद के इस फैसले से साहिबा के लिए आगे का सफर काफी कठिन होने वाला है। सीरत के अंगद और साहिबा के जीवन में फिर से एंट्री के साथ, मुझे हैरानी है कि क्या यह एंट्री उन दोनों को अलग कर देगी जिन्होंने अभी-अभी एक-दूसरे के कमजोर साइड को देखना शुरू किया था। साहिबा अभी भी सामने आने वाली सभी इवेंट्स को प्रोसेस कर रही है। ड्रामा के सामने आने के साथ, साहिबा को अंगद के लिए अपनी भावनाओं का एहसास होना शुरू हो जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि अंगद और साहिबा के जीवन में आगे क्या होता है।"

तेरी मेरी डोरियां पंजाब में एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में सेट है, जो स्टारप्लस पर शाम 7 बजे टेलिकास्ट होता है।

Read more about: teri meri doriyaann star plus
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X